1 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मात्र 2999 रूपए में मिल रहा है honda का ये 60000 रूपए कीमत वाला शानदार स्कूटर, जानें पूरा ऑफर

होंडा ने अपने बेहद स्टाइलिश स्कूटर ग्रेजिया पर लो डाउनपेमेंट का ऑफर पेश किया है। इस ऑफर के जरिए आप सिर्फ कुछ रूपयों में ये स्कूटर अपने घर ला सकते हैं।
2 min read
Google source verification
honda grazia

मात्र 2999 रूपए में मिल रहा है honda का ये 60000 रूपए कीमत वाला शानदार स्कूटर, जानें पूरा ऑफर

नई दिल्ली: आजकल बाजार में एकदम से स्कूटरों की डिमांड बढ़ रही है यही वजह है कि हर कंपनी स्टाइलिश स्कूटर बना रही है। होंडा ग्रेजिया जो कि स्कूटर मार्केट का सबसे स्टाइलिश और बेहतरीन स्कूटर माना जाता है। इस स्कूटर की शुरूआती कीमत 60 हजार रूपए है। होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने अपने इस शानदार स्कूटर ग्रेजिया पर लो डाउनपेमेंट का ऑफर पेश किया है जिससे ग्राहक आसानी से इस स्कूटर को खरीद सकते हैं।

माइलेज और लुक्स में लग्जरी कारों की छुट्टी करती हैं ये 5 लाख से कम की कारें

मात्र 2999 रू में खरीद सकते हैं स्कूटर-

इस ऑफर के तहत ग्राहक सिर्फ 2999 रुपये देकर इस स्कूटर को अपने घर ले जा सकते हैं और बाकी की पेमेंट आसानी EMI में दे सकते हैं इतना ही नहीं कंपनी की तरफ जीरो प्रोसेसिंग फीस की भी सुविधा मिलेगी। लेकिन ये ऑफर सिर्फ 15 अगस्त तक ही वैलिड होगा।

इस तरह से करेंगे ड्राइविंग तो आपकी कार भी देगी 40-45 kmpl का माइलेज

इंजन-

होंडा के इस स्कूटर में 125cc का इंजन लगा है जोकि 6.35 kW की पावर और 10.54Nm का टॉर्क जनरेट करेगा। फीचर्स के तौर पर कंपनी इसमें एलॉय व्हील्स, फ्रंट disc ब्रेक के साथ कॉम्बी ब्रेकिंग सिस्टम (CBS), टेलेस्कॉपिक फ्रंट फॉर्क्स और डुअल टोन पेंट स्कीम दी जाएगी। इसके अलावा इसमें नया इंस्ट्रूमेंट कंसोल के साथ डिजिटल डिसप्ले दिया गया है।

लुक्स की बात करें तो ग्रेजिया काफी स्टाइलिश और स्पोर्टी दिखता है। कंपनी ने इसे यूथ को टारगेट करता हुआ बनाया है। यही वजह है कि ये एक्टिवा से कहीं ज्यादा स्टाइलिश और कूल दिखता है।

सुजुकी की burgman 125 से है मुकाबला-

होंडा ग्रेजिया का सीधा मुकाबला सुजुकी एक्सेस से होगा, इस में 125cc का इंजन लगा है जोकि 8.7PS की पॉवर और 10.2Nm टॉर्क देता है। इकंपनी का दावा है, एक्सेस 125 एक लीटर में 60 किलोमीटर की माइलेज दे देता है। सुजुकी एक्सेस 125 से होगा जिसकी कीमत 54 हजार रुपये से शुरू होती है।