3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आधी से भी कम कीमत में पूरा होगा रॉयल एनफील्ड खरीदने का सपना, जानें पूरा प्रोसेस

फट-फट की आवाज वाली बुलेट की सवारी करना भला किसे अच्छा नहीं लगता।इस शाही सवारी को अब आप बेहद मामूली कीमत में अपने घर ला सकते हैं

2 min read
Google source verification
bullet

आधी से भी कम कीमत में पूरा होगा रॉयल एनफील्ड खरीदने का सपना, जानें पूरा प्रोसेस

नई दिल्ली: दूर से ही अपनी आवाज से अपने आने का बिगुल बजा देने वाली रॉल एनफील्ड या बुलेट चलाना हर बाइकर का सपना होता है लेकिन इस सपने को पूरा करने के लिए भारी भरकम रकम खर्च करनी पड़ती है जो हर एक के बस की बात नहीं लेकिन अब कोई भी रॉयल एनफील्ड वाला अपना सपना पूरा कर सकता है।

चौंकिए नहीं, दरअसल olx और quiker जैसी e-commerce वेबसाइट्स पर रॉयल एनफील्ड बाइक्स 55 हजार से लेकर 1.2 लाख तक की कीमत पर मिल रही हैं। इन बाइक्स के साथ उनके मॉडल नंबर और बाइक द्वारा तय किये गए किलोमीटर भी पता चल जाते हैं।

शानदार safety फीचर्स के साथ Hyundai पेश करेगी ये सिडान, Dzire और Amaze की होगी छुट्टी

इन साइट्स पर अपने शहर के हिसाब से भी आप बाइक चुन सकते हैं ताकि खरीदने में आसानी हो।आपको मालूम हो कि आजकल ऑटोमोबाइल मार्केट में एक बड़ा शेयर यूज्ड कार और बाइक का है। कई ऐसे प्लेटफार्म्स हैं जहां पर आपको अॉथराइज्ड बाइक्स मिल जाती है। सबसे बड़ी बात ये है कि इन बाइक्स को बेटने से पहले डीलर्स इनकी पूरी तरह से जांच करते हैं इसलिए धोखा होने की चांसेज कम होते हैं और आपको एक ही मॉडल के कई ऑप्शन्स मिल जाते हैं जिन्हें आप अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से चुन सकते हैं।

अपनी सबसे सेफ कार के 2 नए वेरिएंट पेश करेगी जीप, जानें क्या होगा खास

इन वेबसाइट्स पर आपको 15000 किलोमीटर से कम चली हुई रॉयल एनफील्ड बुलेट 500 जिसकी शोरूम कीम 1.84 लाख है, यहां 1.5 लाख से भी कम कीमत में मिल सकती है। वहीं दूसरी ओर क्लासिक 350 जैसी बाइक 80 हजार रूपए में मिल सकती है। वहीं 10 हजार किमी से कम चली बुलेट 350 83 हजार में मिल सकती है। तो अगर आप भी बुलेट चलाने का मंसूबा रखते हैं तो इन वेबसाइट को विजिट करें

Story Loader