
Honda का बड़ा धमाका, मात्र 3000 रूपए में मिल रहा है Activa खरीदने का मौका
नई दिल्ली: आजकल कार की तरह ही हर घर में स्कूटी भी होती है। यही वजह है कि आज टू व्हीलर मार्केट में स्कूटीज की एक लंबी चौड़ी रेंज है। यही वजह है कि टू व्हीलर बनाने वाली मशहूर कंपनी होंडा आपके लिए एक शानदार आॅफर लेकर आई है। जिसके तहत आप मात्र 3000 रुपये देकर स्कूटी अपने घर ले जा सकते हैं। वो भी हाल ही में लांच हुई activa 5G। दरअसल, होंडा ने जो आॅफर निकाला है। उसके तहत कुल कीमत का महज 5 फीसदी देकर आप स्कूटी खरीद सकते हैं।बाकी की रकम कंपनी द्वारा फाइनेंस हो जाएगी, जिसका भुगतान EMI के माध्यम से किया जा सकता है।
ये है पूरा ऑफर-
Honda Activa 5G की दिल्ली में कीमत 53,865 रुपये है। वहीं अन्य शहरों में एक्टिवा की कीमत 62,627 रुपये तक पहुंचती है और कंपनी इस पर आपको 95 फीसदी तक फाइनेंस करा रही हैं। यानी आपको इसका 5 फीसदी यानि (करीब 3131 रुपये) ही जमा करना होगा।आपको मालूम हो कि कंपनी द्वारा कराये जा रहे लोन पर आपको न तो कोई डॉक्यूमेंटेशन चार्ज देना होता है और न ही प्रोसेसिंग फीस। यानि आपको इस तरह से करीब 5000 रुपये की छूट मिल जाएगी। होंडा ब्रिकी के मामले में बाकी सभी कंपनियों को पछाड़ चुकी है। मालूम हो कि हाल के दिनों में होंडा ने 15 वर्ष में 1 करोड़ एक्टिवा की बिक्री की बात आफिशियली कही थी। जबकी दूसरा एक करोड़ का आकंड़ा छूने में महज तीन साल का ही समय लगा।
Activa की खास बातें-
होंडा एक्टिवा 5G अपने बेहतरीन स्पेसिफिकेशन्स के कारण काफी पसंद की जाती है। इस स्कूटी में 109.19सीसी का फैन कूल्ड 4 स्टोक वाला इंजन दिया गया है। इस स्कूटी के टॉप वेरियंट में एनालॉग-डिजिटल कॉम्बो क्लस्टर के साथ ईको स्पीड इंडीकेटर भी दिया गया है। कंपनी ने इस स्कूटी के माइलेज को शानदार बताते हुए इसके 1 लीटर में 60 किमी तक चलने का दावा किया है। नए होंडा एक्टिवा में आपको फ्यूल टैंक 5.3 लीटर का मिलता है।
Updated on:
22 Oct 2018 04:14 pm
Published on:
22 Oct 2018 04:14 pm
