आज हम बात कर रहे हैं झारखंड के धनबाद की जहां पर सिमरन एसेसरीज नाम की शॉप ने एक पुरानी हीरो होंडा सीडी डीलक्स (Hero Honda CD Deluxe) बाइक को मोडिफाई करके शानदार बना दिया है। इस बाइक के काफी पार्ट्स पुराने ही हैं, लेकिन उन्हें पेंट से नया और अलग कर दिया गया है। इस बाइक में क्रोम ब्लैक एलॉय व्हील दिए गए हैं, जिससे बाइक का लुक शानदार हुआ है। बाइक के फ्रंट और रियर का डिजाइन भी काफी बदला गया है। रियर में फेंडर को हटा दिया गया है, जिससे इस बाइक का लुक स्पोर्ट्स बाइक जैसा हो गया है।