
नई दिल्ली:revolt की मच अवेटेड इलेक्ट्रिक बाइकRevolt RV 400 को भारत में पेश किया जा चुका है और अब इसकी लॉन्चिंग से पहले ही इस Revolt के लिए आधिकारिक बुकिंग की शुरुआत कर दी है। RV 400 को महज 1,000 रुपये देकर बुक करवाया जा सकता है। अगर आप भी इस इलेक्ट्रिक बाइक की बुकिंग करवाना चाहते हैं तो कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या ऐमेजॉन इंडिया ( Amazon India ) की वेबसाइट पर जा सकते हैं।
फीचर्स
RV 400 में AI इनेबल्ड टेक्नोलॉजी भी शामिल है। इसके साथ ही इस बाइक में मोबाइल फोन कनेक्टिविटी लाइव रेंज ट्रैकर, जियो फेंसिंग, लाइव व्हीकल ट्रैकर, डिस्टेंस-टू-जीरो और नियर बाय चार्जिंग स्टेशन डिटेक्शन जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं। ख़ास बात ये है कि इस बाइक को एक ऐप की मदद से कनेक्ट किया जा सकता है और फिर आप इसकी लोकेशन, तय की गयी दूरी, चार्जिंग वगैरह को आसानी से ट्रैक कर सकते हैं।
कंपनी का दावा है कि सिंगल चार्ज में Electric Bike 150 किलोमीटर की दूरी तय कर सकती है। इस बाइक की टॉप स्पीड 85km/h होगी। इस बाइक में तीन राइडिंग मोड्स हैं जिनमें ईको, सिटी और स्पोर्ट में उपलब्ध होगी। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि इस बाइक की कीमत बेहद कम हो सकती है साथ ही इसपर सब्सिडी भी मिलने की उम्मीद है।
Published on:
26 Jun 2019 03:31 pm
बड़ी खबरें
View Allबाइक
ऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
