
ABS के साथ आई Royal Enfield की ये शानदार Bike
देश की जानी-मानी बाइक निर्माता कंपनी रॉयल एनफील्ड ने भारत में अपनी नई बाइक रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 रेडिच ( royal enfield Classic 350 Redditch ) को स्टैंडर्ड ड्यूल चैनल एबीएस के साथ लॉन्च कर दिया है। अब रॉयल एनफील्ड की ये बाइक पहले से भी ज्यादा सेफ हो गई है। भारत सरकार ने अप्रैल 2019 से सभी मोटरसाइकिल में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम या सीबीएस लगाना जरूरी कर दिया है, जिसके बाद सभी टू-व्हीलर्स में ये सेफ्टी फीचर्स दिया जा रहा है।
इंजन और पावर
इंजन और पावर की बात की जाए तो इस बाइक में 346 सीसी का सिंगल सिलेंडर एयर कूल्ड इंजन दिया गया है जो कि 19.8 बीएचपी की पावर और 28 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। 5 स्पीड गियरबॉक्स से लैस ये बाइक काफी ज्यादा दमदार है। रॉयल एनफील्ड की ये बाइक रेडिच रेड, रेडिच ग्रीन और रेडिच ब्लू जैसे 3 वेरिएंट में उपलब्ध होगी।
रॉयल एनफील्ड ने इस साल बेहतरीन बाइक क्लासिक 350 सिग्नल्स एडिशन में भी एबीएस शामिल किया, फिर उसके बाद क्लासिक 500, हिमालयन, थंडरबर्ड 350एक्स, थंडरबर्ड 500एक्स और बुलेट में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम शामिल किया। अब आखिर में जाकर रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 रेडिच में एबीएस शामिल किया गया है।
कीमत
कीमत की बात की जाए तो रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 रेडिच की एक्स शोरूम कीमत लगभग 1.52 लाख रुपये तय की गई है जो कि नॉन एबीएस वेरिएंट से लगभग 6 हजार रुपये अधिक महंगी है।
Published on:
28 Dec 2018 03:34 pm
बड़ी खबरें
View Allबाइक
ऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
