बाइक

बड़े और पावरफुल इंजन के साथ Royal Enfield Hunter 650 जल्द होगी लॉन्च! सामने आई जानकारी

जल्द ही रॉयल एनफील्ड अपनी कई नई बाइक्स से पर्दा उठाने जा रही है। मुताबिक कंपनी भारत में 350cc, 450cc और 650cc इंजन में नए मॉडल पेश करेगी, यानी हर सेगमेंट के बायर्स का ध्यान रखा जाएगा।

2 min read
May 09, 2023
Royal Enfield Hunter

Royal Enfield Hunter 650: अगले कुछ महीनों के भीतर रॉयल एनफील्ड अपनी कई नई बाइक्स से पर्दा उठाने जा रही है। मुताबिक कंपनी भारत में 350cc, 450cc और 650cc इंजन में नए मॉडल पेश करेगी, यानी हर सेगमेंट के बायर्स का ध्यान रखा जाएगा। इस समय कंपनी के पास 9 मॉडल हैं जिनकी बिक्री भारत में होती है, इनमें हंटर से लेकर बुलेट शामिल हैं, और ये सभी बाइक्स 350cc इंजन से लेकर 650cc इंजन तक में हैं। इनकी कीमत 1.50 लाख रुपये से शुरू होती है। यहां हम आपको बता रहे हैं कि रॉयल एनफील्ड अपनी सबसे किफायती और पॉपुलर बाइक हंटर 350 को अब बड़े और पावरफुल इंजन के सतह लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी जल्द ही इसे लॉन्च कर सकती है।



शानदार फीचर्स:

फीचर्स की बात करें, तो Hunter 650 फ्रंट एंड रियर डिस्क-ब्रेक्स, डुअल चैनल ABS, एयर क्लीनर - पेपर एलीमेंट, असिस्ट क्लच, सेमी-डिजिटल ट्रिपल नैविगेशन सिस्टम, इंस्ट्रूमेंट कंसोल और दूसरे कई शानदार फीचर्स इस बाइक में देखने को मिल सकते हैं।



Hunter 650 इंजन:

हालाकि कंपनी ने अभी तक इस नए मॉडल के बारे में कोई जानकारी नहीं दी हैं, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि नए मॉडल में 650cc इंजन मिल सकता है जोकि 46.4 bhp पावर और 52.3 Nm टॉर्क मिलेगा। साथ ही इस मोटरसाइकिल में 6-स्पीड गियरबॉक्स भी देखने को मिलेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक हंटर 650 के इंजन में पावर और टॉर्क को थोड़ा ऊपर नीचे किया जा सकता है ।



Royal Enfield Hunter 350 के बारे में:

Hunter 350 में 349cc का इंजन दिया है जोकि 20.2 bhp की पावर और 27Nm का टॉर्क देता है और इसमें 5-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। बाइक की टॉप स्पीड 114 किलोमीटर प्रतिघंटा है। TVS Ronin का कर्ब वजन 160kg है। वहीं 181 Hunter 350 का कर्ब वजन 181 kg है।

यह भी पढ़ें: सिर्फ 11000 में बुक करें नई Hyundai EXTER

Published on:
09 May 2023 03:56 pm
Also Read
View All

अगली खबर