9 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IMOTY 2019 : भारत की नंबर 1 Bike बनी रॉयल एनफील्ड इंटरसेप्टर 650

रॉयल एनफील्ड इंटरसेप्टर 650 ( Royal Enfield Interceptor 650 ) को इंडियन मोटरसाइकिल ऑफ द ईयर 2019 ( IMOTY 2019 ) का अवॉर्ड दिया गया है...

2 min read
Google source verification
Royal Enfield Interceptor 650

IMOTY 2019 : भारत की नंबर 1 Bike बनी रॉयल एनफील्ड इंटरसेप्टर 650

देश की नंबर वन बाइक निर्माता कंपनी रॉयल एनफील्ड ( royal enfield ) की नई बाइक रॉयल एनफील्ड इंटरसेप्टर 650 ( Royal Enfield Interceptor 650 ) को इंडियन मोटरसाइकिल ऑफ द ईयर 2019 ( IMOTY 2019 ) का अवॉर्ड दिया गया है। रॉयल एनफील्ड इंटरसेप्टर 650 ने भारत का सबसे विश्वसनीय इंडियन मोटरसाइकिल अवॉर्ड 2019 को अपने नाम किया है। इसमें दूसरे नंबर पर यामाहा वाईजेडएफ-आर15 वी13 ( Yamaha YZF-R15 V3 ) और तीसरे नंबर पर टीवीएस अपाचे आरआर 310 रही (TVS Apache RR 310 ) रही।

इंजन और पावर
इंजन और पावर की बात की जाए तो रॉयल एनफील्ड की इंटरसेप्टर 650 और कॉन्टिनेंटल जीटी 650 बुलेट में 649 सीसी के आॅइल कूल्ड पैरेलल ट्विन इंजन दिए गए हैं जो कि 47 पीएस की पावर और 53 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करते हैं। 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस इंजन काफी ज्यादा दमदार है। ये बाइक सिर्फ 6.28 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ लेती है। अधिकतम रफ्तार की बात की जाए तो ये दोनों बाइक 170-180 किमी प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ सकती है। माइलेज की बात की जाए तो ये बाइक 27 किमी प्रति लीटर का माइलेज दे सकती है।

रॉयल एनफील्ड इंटरसेप्टर 650 एक सिपंल और रेट्रो लुक वाली बाइक है, जिसमें सिंपल फ्यूल टैंक, क्रोम फिनिश हैंडल बार, ट्विन पॉड एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, सिंपल फ्लैट सीट, ओल्ड स्कूल हैडलाइट और ट्विन एग्जॉस्ट मफलर दिए गए हैं। इस बाइक में दी गई फ्लैट सीट राइडर को लंबी दूरी में आरामदायक फील देती है और इसकी बेहतरीन कुशनिंग थकान को कम करती है। ये बाइक रॉयल एनफील्ड की सबसे तेज दौड़ने वाली बाइक हैं और ये 160 किमी प्रति घंटे की स्पीड से आसानी से दौड़ सकती हैं। माइलेज की बात की जाए तो ये दोनों बाइक प्रति लीटर में 25.5 किमी से ज्यादा का माइलेज देती हैं।

कीमत
कीमत की बात की जाए तो इंटरसेप्टर 650 की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 2.5 लाख रुपये और कॉन्टिनेंटल जीटी 650 की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 2.65 लाख रुपये है।