
Royal Enfield ने पेश की अब तक की सबसे धाकड़ कस्टमाइज्ड मोटरसाइकिल, स्पीड इतनी कि...
नई दिल्ली: Royal Enfield 650cc की 2 बाइक्स Interceptor INT 650 और Continental GT 650 लॉन्चिंग के लिए तैयार हैं। इन दोनों बाइक्स की लॉन्चिंग से पहले फ्रांस में हो रहे Wheels and Waves 2018 में Lock Stock का फैक्ट्री में बना कस्टमाइज्ड वर्जन पेश किया गया।बुलेट के इस कस्टमाइज वर्जन को जिसने भी देखा वो देखता रह गया।
इस तरह हुई मोडिफाई-
इस मोटरसाइकिल के chassis नंबर से लेकर सीट की डिजायन, हैंडल बार और हेड लैम्प सबकुछ बदला गया है। कस्टमाइजेशन प्रोसेस में सिर्फ बाइक की बॉडी ही नहीं पहिए के रिम और टायर तक का मेकओवर किया गया है। आपको मालूम हो कि लॉक स्टॉक सिंगल सीट के साथ आती है और इसके हैंडल बार्स नीचे की तरफ मुड़े हुए होते हैं।
जिसकी वजह से बाइकर को बैठने में ज्यादा सहूलियत होती है क्योंकि सीट टैंकर के पास होती है । नए फ्रंट पैनल की वजह से एयर रेसिस्टेंस भी कम हुआ है।व्हील बेस बढ़ाने की वजह से बाइक की स्टेबिलिटी बढ़ी है।इसके अलावा इस मोटरसाइकिल में नेकेड रियर व्हील और alloy wheels में फ्लैट टायर्स की यूज इसे जबरदस्त लुक के साथ रोड पर पकड़ भी देता है।
लॉक स्टॉक के साथ ही रॉयल एनफील्ड के ट्विन सिलिंड्र फीचर को नया जीवन मिला है। raoyal enfield 650 cc Continental GT 650 पर बेस ये बाइक बहुत ही जल्द लॉंच होने वाली है।इस कस्टमाइज बाइक में 650cc इंजन को नाइट्रस इंजेक्शन की मदद से 865 cc में बदला गया है। इसकी यही ताकत इसे मिनिमम कॉर्बन बॉडी के साथ सबसे तेज और सबसे पॉवरफुल कस्टमाइज बाइक बनाती है।
बताया जाता है कि ये बाइक 300kmph की स्पीड से दौड़ सकती है, लेकिन अभी तक ये क्लियर नहीं है कि कंपनी कभी भी इस बाइक को बेचेगी या नहीं। इसके अलावा इवेंट में २ और बाइक्स भी शोकेस की गई लेकिन चर्चा शो तो इस कस्टमाइज बाइक ने ही चुराया।
Published on:
20 Jun 2018 05:35 pm
बड़ी खबरें
View Allबाइक
ऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
