बाइक

Royal Enfield की बड़ी तैयारी! Hunter के बाद आई किफायती Bullet 350 की बारी, नए अंदाज में लॉन्च होगी बाइक

Royal Enfield की नई बुलेट 350 का डिज़ाइन काफी हद तक क्लासिक 350 जैसा ही है, हालांकि इसमें कुछ स्पेशल ट्च जरूर दिया गया है। मौजूदा Bullet में आपको कोई इलेक्ट्रॉनिक इक्यूपमेंट और फीचर्स नहीं मिलते हैं लेकिन माना जा रहा है कि नई बाइक में ट्रिपर नेविगेशन पॉड जैसी सुविधाएं दी जा सकती है।

3 min read
प्रतिकात्मक तस्वीर: Royal Enfield Bullet 350

ऐसा कहना कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी कि, देश की प्रमुख परफॉर्मेंस बाइक निर्माता कंपनी Royal Enfield तेजी से अपने व्हीकल पोर्टफोलियो को अपडेट करने में लगी है। हाल ही में कंपनी ने घरेलू बाजार में अपनी नई Hunter 350 को लॉन्च किया था और अब बुलेट 350 को अपडेट करने की तैयारी हो रही है। मौजूदा मॉडल लंबे समय से कंपनी के व्हीलक लाइन-अप की सबसे सस्ती बाइक रही है। उम्मीद की जा रही है कि Bullet 350 के नेक्स्ट जेनरेशन मॉडल में कुछ बेहतर बदलाव देखने को मिल सकते हैं जो कि इसे मोटरसाइकिल से अलग बनाएंगे। हाल ही में इस बाइक को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है, जिससे इसके लुक औेर डिज़ाइन से संबंधित तमाम जानकारियां सामने आ सकी हैं।

कंपनी ने जब बाजार में हंटर 350 को लॉन्च से पूर्व टीज़र जारी किया था तो उस टीज़र वीडियो के बैकग्राउंड में 'बुलेट मेरी जान' कोट भी देखने को मिला था। जिससे ये कयास तेज हो गए थें कि, जल्द ही बुलेट को भी नए अवतार में बाजार में उतारा जाएगा। बहरहाल, अब वो समय नजदीक आता नज़र आ रहा है और टेस्टिंग मॉडल पर गौर करें तो ये नई बाइक भी J-Series प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी, जिस पर नई क्लॉसिक, मेट्योर और हंटर को तैयार किया गया है।


बुलेट 350 का डिज़ाइन काफी हद तक क्लासिक 350 जैसा ही है, हालांकि इसमें कुछ स्पेशल ट्च जरूर दिया गया है। बुलेट 350 में टू-पीस सीट को सिंगल-पीस यूनिट से बदल दिया गया है, और रियर फेंडर का डिज़ाइन क्लासिक से भी अलग है। यहां देखी गई बाइक में क्लासिक 350 के समान टेल-लैंप और इंडिकेटर देखने को मिलते हैं। मौजूदा बुलेट में आपको कोई इलेक्ट्रॉनिक इक्यूपमेंट और फीचर्स नहीं मिलते हैं लेकिन माना जा रहा है कि नई बाइक में ट्रिपर नेविगेशन पॉड जैसी सुविधाएं दी जा सकती है। भले ही कंपनी इसे विकल्प के तौर पर पेश करे।


इंजन और परफॉर्मेंस:

नए जे-सीरीज़ प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होने के नाते इस बाइक में भी कंपनी 350cc की उसी इंजन का इस्तेमाल करेगी जो कि क्लॉसिक और मेट्योर में दिया गया है। ये इंजन 20hp की पावर और 27 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन को 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़े जाने की संभावना है। इसके अलावा कंपनी इस बाइक के सभी वेरिएंट में ड्रम ब्रेक यूनिट दे, जिसका अर्थ है कि डुअल चैनल ABS की पेशकश की संभावना नहीं है। क्लासिक 350 के टॉप वेरिएंट के पिछले व्हील में कंपनी Disk ब्रेक और डुअल-चैनल एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम ABS देती है।


मौजूदा बुलेट केवल किक-स्टार्ट वेरिएंट में ही बिक्री के लिए उपलब्ध है। लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि नई बुलेट को कंपनी किक स्टार्ट के साथ ही इलेक्ट्रिक स्टार्ट वेरिएंट में भी पेश करेगी, जो कि निश्चित रूप से इस बाइक की कीमत में थोड़ा इजाफा करेगा। इसके अलावा इस बाइक के फ्रंट में एक पारंपरिक टेलीस्कोपिक फोर्क और पिछले हिस्से में ट्विन शॉक एब्जॉर्बर सस्पेंशन दिया जा सकता है। इसके अलावा इस बाइक में क्लॉसिक के ही समान टायर भी दिए जा सकते हैं।


क्या होगी कीमत:

हालांकि लॉन्च से पहले नई रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 की कीमत के बारे में कुछ भी कह पाना मुश्किल है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि नए अपडेट के बाद इसकी कीमत में थोड़ा इजाफा हो सकता है। मौजूदा मॉडल की कीमत 1.48 लाख रुपये से लेकर 1.63 लाख रुपये के बीच है। वहीं हंटर की कीमत 1.50 लाख रुपये से लेकर 1.66 लाख रुपये के बीच है। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि कंपनी इस बाइक को किस दाम में पेश करेगी।

Published on:
22 Sept 2022 04:52 pm
Also Read
View All

अगली खबर