श्रेया को शुरू से ही बाइकिंग का शौक रहा है तथा उन्होंने 17 साल की उम्र से मोटरस्पोर्ट्स में अपना कॅरियर बनाने के लिए राइडिंग करना शुरू कर दिया था। इस मौके पर श्रेया ने कहा कि टीवीएस रेसिंग टीम का हिस्सा बनने पर उन्हें गर्व है। उन्होंने कहा कि टीवीएस रेसिंग सबसे अच्छी इंडियन रेसिंग टीम है जिसमें सबसे अच्छी मोटरबाइक्स तथा ट्रेनर्स मौजूद हैं। श्रेया ने कहा कि यह सोसोशिएसन उन्हें बेस्ट इन क्लास मशीनों, रेसर्स तथा टेक्नोलॉजी के साथ काम करने में मदद करेगी। उनको आशा है कि वो नौजवान बाइकर्स तथा विशेषतौर पर महिलाओं को इस पेशे के लिए आगे बढऩे में उनका हौसला बढ़ाने वाली होंगी।