8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महंगी बाइक्स को फेल करेगी Suzuki GSX R150 ABS, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान

इंडोनेशिया मोटर शो 2018 में नई बेहतरीन बाइक सुजुकी जीएसएक्स आर-150 ( Suzuki GSX-R150 ABS ) लॉन्च कर दी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sajan Chauhan

•

Updated: 2 Nov 2018, 12:05 PM IST

Suzuki GSX R150 ABS

महंगी बाइक्स को फेल करेगी Suzuki GSX R150 ABS, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान

जापान की जानी-मानी ऑटोमोबाइल कंपनी सुजुकी ने इंडोनेशिया मोटर शो 2018 में नई बेहतरीन बाइक सुजुकी जीएसएक्स आर-150 ( Suzuki GSX R150 ABS ) लॉन्च कर दी है। आइए जानते हैं सुजुकी की ये बेहतरीन और शानदार बाइक कैसी है। बताया जा रहा है कि सुजुकी जीएसएक्स आर-150 अब तक की सुजुकी की सबसे सेफ बाइक है।

सुजुकी जीएसएक्स आर-150 के लुक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है। नई बाइक रेड कलर विकल्प के साथ भी बाजार में उपलब्ध होगी और इस बाइक की बॉडी पर सुजुकी की नई ब्रांडिंग दिखाई देगी। इस बाइक में विजिबल रिंग और फ्रंट में पेटल पावर ब्रेक दिए गए हैं। सुजुकी जीएसएक्स आर-150 ड्यूल चैनल वेरिएंट के साथ-साथ दो अलग प्राइस वेरिएंट में उपलब्ध है। इस बाइक में 5 कलर विकल्प जैसे सोलिड ब्लैक, स्ट्रांगर रेड, टाइटन ब्लैक,ट्रीटोन ब्लू और ब्रिलियंट व्हाइट शेड शामिल हैं।

इंजन और पावर
इंजन और पावर की बात की जाए तो सुजुकी जीएसएक्स आर-150 में 147.3 सीसी का सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है जो कि 19 बीएचपी की पावर और 14 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करेगा। ये बाइक 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस होकर आती है।

सुजुकी जीएसएक्स आर-150 में 11 लीटर की क्षमता वाला फ्यूल टैंक दिया गया है। सुजुकी जीएसएक्स आर-150 का कुल वजन 131 किलो है। सुजुकी जीएसएक्स आर-150 को भारत में कब लॉन्च किया जाएगा फिलहाल इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। हाल ही में सुजुकी ने सुजुकी इंट्रूडर एसपी एडिशन और सुजुकी जिक्सर सीरीज की बाइक्स को लॉन्च किया है।

इस बाइक से होगा मुकाबला
सुजुकी जीएसएक्स आर-150 का मुकाबला होंडा सीबीआर 150 आर से हो सकता है।

कीमतकीमत
कीमत की बात की जाए तो सुजुकी जीएसएक्स आर-150 ड्यूल चैनल वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत लगभग 1.60 लाख रुपये, स्टैंडर्ड वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 1.41 लाख रुपये और कीलेस वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 1.46 लाख रुपये है।