scriptये हैं भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली Bikes, माइलेज जानकर उड़ जाएंगे | These are five most selling bikes in india | Patrika News

ये हैं भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली Bikes, माइलेज जानकर उड़ जाएंगे

locationनई दिल्लीPublished: Oct 24, 2018 04:11:33 pm

Submitted by:

Sajan Chauhan

अगर आप भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक के बारे में जानना चाहते हैं तो आज हम आपको देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक्स के बारे में बता रहे हैं।

 bikes

ये हैं भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली Bikes, माइलेज जानकर उड़ जाएंगे

भारत में इस समय दुनिया की जानी-मानी ऑटोमोबाइल कंपनियां अपनी एक से बढ़कर एक बेहतरीन बाइक्स लॉन्च करती रहती हैं। अगर आप भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक के बारे में जानना चाहते हैं तो आज हम आपको देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली 5 बाइक्स के बारे में बता रहे हैं।

हीरो स्प्लेंडर
इंजन और पावर की बात की जाए तो इस बाइक में 97.2 सीसी का इंजन दिया गया है जो कि 8.24 बीएचपी की पावर और 8.05 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। माइलेज की बात की जाए तो ये बाइक प्रति लीटर में 70 किमी का माइलेज देती है। सितंबर 2018 में इस बाइक की कुल 285,508 यूनिट्स बिकीं जिसके साथ ये बाइक पहले स्थान पर रही।

हीरो एचएफ डीलक्स
इंजन और पावर की बात की जाए तो इस बाइक में 97.2 सीसी का इंजन दिया गया है जो कि 8.36 पीएस की पावर और 8 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। माइलेज की बात की जाए तो ये बाइक प्रति लीटर में 82.9 किमी का माइलेज देती है। सितंबर 2018 में इस बाइक की कुल 201,240 यूनिट्स बिकीं जिसके साथ ये बाइक दूसरे स्थान पर रही।

हीरो पैशन
इंजन और पावर की बात की जाए तो इस बाइक में 97.2 सीसी का इंजन दिया गया है जो कि 8.36 पीएस की पावर और 8.05 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। माइलेज की बात की जाए तो ये बाइक प्रति लीटर में 84 किमी का माइलेज देती है। सितंबर 2018 में इस बाइक की कुल 95,057 यूनिट्स बिकीं जिसके साथ ये बाइक तीसरे स्थान पर रही।

बजाज सी टी 100
इंजन और पावर की बात की जाए तो इस बाइक में 99.27 सीसी का इंजन दिया गया है जो कि 8.1 पीएस की पावर और 8.05 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। माइलेज की बात की जाए तो ये बाइक प्रति लीटर में 89.5 किमी का माइलेज देती है। सितंबर 2018 में इस बाइक की कुल 89,38 यूनिट्स बिकीं जिसके साथ ये बाइक चौथे स्थान पर रही।

बजाज पल्सर
इंजन और पावर की बात की जाए तो इस बाइक में 149 सीसी का इंजन दिया गया है जो कि 15 पीएस की पावर और 12 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। माइलेज की बात की जाए तो ये बाइक प्रति लीटर में 65 किमी का माइलेज देती है। सितंबर 2018 में इस बाइक की कुल 89,374 यूनिट्स बिकीं जिसके साथ ये बाइक पांचवे स्थान पर रही।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो