25 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आपकी बाइक का माइलेज डबल कर देगा ये सस्ता डिवाइस, घर बैठे खुद कर लेंगे इंस्टॉल

इस डिवाइस को 100 से 350 सीसी तक के सभी दुपहिया वाहन में लगाया जा सकता है। इस डिवाइस को लगाने से ईंधन की बचत होती और इंजन की सुरक्षा भी बढ़ जाती है।

2 min read
Google source verification
Bike

आपकी बाइक का माइलेज डबल कर देगा ये सस्ता डिवाइस, इंजन भी हमेशा रहेगा सुरक्षित

जिस कदर पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ते जा रहे हैं उसको देखते हुए ये लगता है कि आगे जाकर बाइक चलाना बहुत ज्यादा मुश्किल हो जाएगा। अब एक आम इंसान ईंधन की कीमत तो घटा नहीं सकता है और ऐसा भी नहीं कर सकता है कि बाइक चलाना ही छोड़ दे। अगर ऐसा हो जाए कि बाइक की माइलेज बढ़ जाएगी तो बहुत ही ज्यादा फायदा होगा। आप सोच रहे होंगे कि ऐसा कैसे हो सकता है तो आज हम आपको बता दें कि विज्ञान के इस युग में कुछ भी नामुमकिन नहीं है।

इंजन रहेगा सुरक्षित
अगर आपको अपनी बाइक का माइलेज डबल करना है तो आपका उसके लिए बाइक में ये खास डिवाइस लगाना होगा। इस डिवाइस को लगाने से ईंधन की बचत होती और इंजन की सुरक्षा भी बढ़ जाती है।

प्रदूषण भी होगा कम
इस तरह से ईंधन बचाया जाएगा और इसका सीधा असर जेब पर होगा और रोजाना धन की बचत हो पाएगी। इस डिवाइस को लगाने के बाद हम ईंधन की बचत कर रहे हैं, जिसका सीधा असर पर्यावरण पर भी पड़ता है। वाहनों से निकलने वाले धुएं से प्रदूषण फैलता है। ये एक इको फ्रेंडली डिवाइस है, जिसकी मदद से बाइक 20-30 प्रतिशत कम प्रदूषण करती है।

किन बाइक्स में लगा सकते हैं ये डिवाइस
इस डिवाइस को 100 से 350 सीसी तक के सभी दुपहिया वाहन में लगाया जा सकता है। मिली जानकारी के अनुसार, इस डिवाइस की मदद से कम से कम 20 प्रतिशत और ज्यादा से ज्यादा 50 प्रतिशत तक ईंधन बचाया जा सकता है।

खुद भी लगा सकते हैं
इस डिवाइस को आप ऑनलाइन खरीद कर खुद भी इंस्टॉल कर सकते हैं, क्योंकि इसके साथ पूरी जानकारी लिखित रूप में दी जाती है। अगर आप चाहें तो इस डिवाइस को खरीद कर बाइक में मैकेनिक से लगवा सकते हैं, क्योंकि उनको ज्यादा जानकारी होगी तो सभी काम ठीक से हो जाएंगे।

ये भी पढ़ें- Honda की इस सस्ती कार में मिलेंगे Audi और BMW वाले फीचर्स, इस दिन होगी भारत में लॉन्च

कीमत
कीमत की बात की जाए तो एचएचओ किट फ्यूल सेल (Hydro Tech HHO Dry cell Fuel Saver Kit) की कीमत लगभग 1,000 रुपये है। आप चाहें तो इस डिवाइस को ऑनलाइन शॉपिंग साइट से खरीद सकते हैं।