13 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

किसी भी कार से ज्यादा पॉवरफुल होगी Triumph की new Speed Twin, जानें कब होगी लॉन्च

1200 cc की स्पीड ट्विन में Thruxton में यूज हुआ 1200cc twin का अपडेटेड वर्जन देखने को मिलेगा। हालांकि आप speed twin को Thruxton से कंपेयर कर सकते हैं।

2 min read
Google source verification
triumph bike

किसी भी कार से ज्यादा पॉवरफुल होगी Triumph की new Speed Twin, जानें कब होगी लॉन्च

नई दिल्ली: 1938 में triumph ने Speed Twin नाम की एक बाइक लॉन्च की थी अब लगभग 80 साल के बाद कंपनी ने अपनी आईकॉनिक बाइक से इंस्पायर होकर नई बाइक की पहली झलक लोगों को दिखाई। New Twin Speed नाम की ये बाइक पॉवर के मामले हायाबूसा जैसी बाइक को टक्कर देगी। The Speed Twin, Triumph के मार्डन रेट्रो लाइन डिजाइन का टॉप मॉडल है।

1200 cc की स्पीड ट्विन में Thruxton में यूज हुआ 1200cc twin का अपडेटेड वर्जन देखने को मिलेगा। हालांकि आप speed twin को Thruxton से कंपेयर कर सकते हैं। लेकिन इसमें बहुत कुछ ऐसा है जो Thruxton से अलग है। इस बाइक का वजन कम रखने के लिए जहां एक ओर स्पीड ट्विन में मैग्नीशियम कैम कवर का इस्तेमाल हुआ है वहीं इसमें रिवाइज्ड क्लच के साथ 6 स्पीड ट्रांसमिशन गियर का इस्तेमाल किया गया है।

10 दिसंबर से शुरू हो रही है Nissan की इस कार की बुकिंग, Creta को देगी टक्कर

1200cc इंजन वाली ये बाइक 97hp की पावर और 112 Nm का टॉर्क जनरेट कर सकती है।आपको बता दें कि सेफ्टी के लिए इस बाइक में फ्रंट में 305mm के disc ब्रेक दिये गए हैं जो इस बाइक को अचानक से रोकने में बेहद मददगार होते हैं। वहीं इसके रियर एंड पर 220mm के disc ब्रेक दिये गए हैं। इसके अलावा बाइक में 17 इंच के व्हील्स के साथ Pirelli Diablo Rosso III tyres का इस्तेमाल हुआ है।

इस बाइक की सबसे खास बात इसके राइड मोड है। इस बाइक में रोड, रेन और स्पोर्ट 3 राइड मोड दिये गए हैं। जिन्हें मात्र एक स्विच दबाने भर से बदला जा सकता है।

कीमत-प्राइस की बात करें तो स्पीड ट्विन की कीमत के बारे में अभी भी कोई जानकारी नहीं है। वहीं ल़ॉन्चिंग की बात करें तो उम्मीद है कि 2019 के दूसरी छमाही में इसे लॉन्च किया जा सकता है।आपको बता दें कि triumph भारत में अपने 6 और मॉडल्स को भी लॉन्च करने की सोच रहा है।