
TVS Two-Wheelers
साल 2023 का तीसरा महीना यानि की मार्च अब शुरू हो चुका है और फरवरी अब खत्म हो चुका है। इसके साथ ही ऑटोमोबाइल सेक्टर में फरवरी की सेल्स रिपोर्ट भी सामने आ गई है। एक्सपर्ट्स पहले ही कह चुके हैं कि 2023 भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट (Indian Automobile Market) के लिए एक शानदार साल होने वाला है। जनवरी में देश में व्हीकल्स की शानदार सेल्स देखने को मिली थी और फरवरी में भी यह सिलसिला कायम रहा है। हाल ही में फरवरी 2023 में देश में बिके और देश के बाहर एक्सपोर्ट हुए टू-व्हीलर्स की सेल्स रिपोर्ट सामने आ गई है और भारतीय टू-व्हीलर निर्माता कंपनी टीवीएस मोटर कंपनी (TVS Motor Company) ने शानदार प्रदर्शन किया है।
टीवीएस की रफ्तार हुई होंडा से तेज़
फरवरी 2023 में बिके टू-व्हीलर्स की सेल्स रिपोर्ट पर गौर किया जाएं, तो टीवीएस की रफ्तार होंडा से तेज़ हो गई है। टीवीएस मोटर कंपनी ने पिछले महीने सेल्स के मामले में होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (Honda Motorcycle and Scooter India) को पीछे छोड़ दिया है। टीवीएस ने पिछले महीने 2,67,026 टू-व्हीलर्स की सेल्स की है। वहीं होंडा इंडिया ने 2,47,175 टू-व्हीलर्स की सेल्स की है।
यह भी पढ़ें- Kia Seltos का फेसलिफ्ट एडिशन शानदार फीचर्स के साथ इस साल होगा लॉन्च, Maruti Suzuki Grand Vitara को मिलेगी टक्कर
डोमेस्टिक सेल्स और एक्सपोर्ट
टीवीएस ने पिछले महीने डोमेस्टिक सेल्स और एक्सपोर्ट की बात की जाएं, तो टीवीएस ने पिछले महीने भारतीय मार्केट में 2,21,402 टू-व्हीलर्स की सेल्स की और 45,624 टू-व्हीलर्स को देश के बाहर एक्सपोर्ट किया। वहीं होंडा इंडिया ने पिछले महीने 2,27,064 टू-व्हीलर्स की डोमेस्टिक सेल्स की और 20,111 टू-व्हीलर्स को देश के बाहर एक्सपोर्ट किया।
कितना इजाफा, कितनी गिरावट?
सेल्स में इजाफे और गिरावट पर गौर किया जाएं, तो फरवरी 2022 में टीवीएस ने डोमेस्टिक मार्केट में 1,73,198 टू-व्हीलर्स की सेल्स की थी। ऐसे में फरवरी 2022 के मुकाबले फरवरी 2023 में कंपनी ने डोमेस्टिक मार्केट में ईयर-टू-ईयर बेसिस पर सेल्स में करीब 28% इजाफा दर्ज किया। वहीं एक्सपोर्ट पर गौर किया जाएं, तो फरवरी 2022 में कंपनी ने 94,427 टू-व्हीलर्स को एक्सपोर्ट किया था। ऐसे में फरवरी 2022 के मुकाबले फरवरी 2023 में कंपनी ने एक्सपोर्ट में ईयर-टू-ईयर बेसिस पर सेल्स में 51.68% गिरावट दर्ज की है।
फरवरी 2022 में होंडा इंडिया ने डोमेस्टिक मार्केट में 2,85,706 टू-व्हीलर्स की सेल्स की थी। ऐसे में फरवरी 2022 के मुकाबले फरवरी 2023 में कंपनी ने डोमेस्टिक मार्केट में ईयर-टू-ईयर बेसिस पर सेल्स में 20.53 % गिरावट दर्ज की है। वहीं एक्सपोर्ट पर गौर किया जाएं, तो फरवरी 2022 में कंपनी ने 26,944 टू-व्हीलर्स को एक्सपोर्ट किया था। ऐसे में फरवरी 2022 के मुकाबले फरवरी 2023 में कंपनी ने एक्सपोर्ट में ईयर-टू-ईयर बेसिस पर सेल्स में 25.36% गिरावट दर्ज की है।
यह भी पढ़ें- Hyundai India का कमाल, फरवरी में बेची इतने हज़ार गाड़ियाँ....
Published on:
02 Mar 2023 12:33 pm
बड़ी खबरें
View Allबाइक
ऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
