
जिस तरह देश में पेट्रोल की कीमत 100 के पर जा चुकी है और कार तो कार अब बाइक और स्कूटर भी चालान जेब पर काफी भारी पड़ रहा है। औसतन एक 100cc से लेकर 125cc इंजन वाली बाइक्स करीब 50-65 kmpl की माइलेज निकाल देती हैं। जबकि कंपनियां तो इससे भी ज्यादा का दावा करती हैं। लेकिन एक बाइक ऐसी भी है जोकि अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा माइलेज भी देती है। दिल्ली में पेट्रोल इस समय करीब 105 रुपये लीटर है और अगर हम आपसे यह कहें कि एक बाइक ऐसी है जोकि पेट्रोल की कीमत से भी ज्यादा की माइलेज देने का दावा करती है तो शायद आप यकीन न करें लेकिन टेस्ट रिपोर्ट में यह साबित हो चुका है। जी हां हम बात कर रहे हैं TVS Sport बाइक के बारे में। आइये जानते हैं...
110.12 kmpl की माइलेज का दावा
TVS Sport में 110cc का इंजन लगा है जोकि 8.29PS की पावर और 8.7Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 4 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। ET-Fi टेक्नोलॉजी की मदद से यह बाइक 15 फीसदी की ज्यादा माइलेज देती है। एशिया बुक ऑफ़ रिकॉर्ड और इंडिया बुक ऑफ़ रिकॉर्ड के मुताबिक इस बाइक ने माइलेज का एक नया रिकॉर्ड बनाया है। रिकॉर्ड के मुताबिक TVS Sport एक लीटर में 110.12 kmpl की माइलेज देती है। बाइक की टॉप स्पीड 90 kmph है। इस बाइक में 10 लीटर का फ्यूल टैंक लगा है। बाइक में लगे फ्रंट और रियल सस्पेंशन अच्छे हैं जोकि खराब रास्तों पर अपना काम आसानी से कर जाते हैं।
बेहतर ब्रेकिंग के लिए बाइक के फ्रंट व्हील में 130 mm Drum ब्रेक लगा है जबकि इसके रियर व्हील में 110 mm Drum के साथ Sync की सुविधा मिलती है, जिसकी मदद से असरदार ब्रेकिंग मिलती है। कीमत की बात करें तो TVS Sport के Kick Start / Alloy wheels वर्जन की कीमत 60,130 रुपये है जबकि इसके Self-Start / Alloy wheels वर्जन की कीमत 66,493 रुपये है ये सभी कीमतें एक्स-शो रूम हैं।बाइक का डिजाइन स्पोर्टी है और यही वजह है कि लोग इसे ज्यादा पसंद करते हैं। बाइक की राइड क्वालिटी आरामदायक है इसलिए डेली यूज़ के दौरान यह बाइक काफी बेहतर रहती है। तो अगर आप एक बढ़िया माइलेज वाली बाइक की तलाश में हैं तो TVS Sport आपके लिए फिट है ।
Published on:
20 Apr 2022 10:32 am
बड़ी खबरें
View Allबाइक
ऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
