
सामने आई UM DSR Adventure 200 ABS बाइक की लीक तस्वीरें, जानें कब होगी लॉन्चिंग
नई दिल्ली: टू-व्हीलर मार्केट में UM Motorcycles एक बड़ा नाम है। ये कंपनी भारतीय बाजार में अपनी अपनी एंट्री लेवल की बाइक लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। फिलहाल UM DSR Adventure 200 ABS नाम से लॉन्च होने वाली इस बाइक की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। लीक हुई तस्वीरों से इस बाइक के पॉवर और स्पीसीफिकेशन के बारे में काफी हद तक अंदाजा लगाया जा सकता है।
डीएसआर अडवेंचर 200 एबीएस बाइक में पैनियर और टॉप बॉक्स भी देखने को मिलेगा। इस बाइक में 196cc, एयर-कूल्ड, 2-वॉल्व, कार्ब्युरेटेड, सिंगल-सिलिंडर इंजन मिलेगा। यह इंजन 8,500rpm पर 16hp का पावर और 6,500rpm पर 16Nm टॉर्क जनरेट करता है। इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस किया गया है। इसके अलावा डिजाइन और लुक्स की बात करें तो इस बाइक को देख आपको पॉलिश Romet Adv 125fi Pro की याद आ जाएगी।
भारत में इस बाइक की लॉन्चिंग डेट अभी सामने नहीं आई है, यानि अभी ये नहीं कहा जा सकता कि ये बाइक कब लॉन्च होगी। वहीं कीमत के बारे में खुलासा हो चुका है । भारत में ये बाइक 1.39 लाख रुपए की कीमत पर लॉन्च होगी। इसके अलावा खास बात ये है कि ये बाइक ग्रीन, मिडनाइट ब्लैक, रेड और ब्लू कलर में मिलेगी। यानि जो लोग इसे लेने के इच्छुक है उनके पास काफी सारे विकल्प होंगे।
यूएम की इस अडवेंचर बाइक में 14-लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है।इसे में जो कमी सामने से दिख रही है वो है इसकी सीट हाइट, जो 780mm है। जिसे एडवेंचर बाइक के हिसाब से कम माना जाता है। ब्रेक की आजकल सबसे ज्यादा चर्चा होती है तो इस बाइक के फ्रंट और रियर, दोनों वील्ज में disc ब्रेक दिए गए हैं। हालांकि, इसमें सिंगल चैनल एबीएस ही मिलेगा। इसमें 17-इंच अलॉय वील्ज होंगी और बाइक ट्यूब लेस टायर से लैस होगी
Published on:
27 Dec 2018 09:06 am
बड़ी खबरें
View Allबाइक
ऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
