नई दिल्ली: आ़जकल पॉल्यूशन की प्रॉब्लम ऐसी हो गई है कि हर वाहन निर्माता कंपनी इलेक्ट्रिक कार और बाइक का निर्माण करने लगी है। सरकार भी इलेक्ट्रिक वाहनों को यूज करने के लिए लोगों को मोटिवेट कर रही है। इसी का परिणाम है कि ग्लोबल लेवल पर आज इलेक्टि्रक वाहनों का बोलबाला है। इसी को देखते हुए कई ऑटोमोबाइल सेक्टर में लगातार इलेक्ट्रिक बाइक, स्कूटर, कार यहां तक की इलेक्ट्रिक बसों को भी बाजार में लॉन्च किया जा रहा है। लेकिन एक और समस्या आजकल लोगों को बेहद परेशान करती है वो है पार्किंग की प्रॉब्लम।