16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यामाहा इंडिया ने 23,897 बाइक्स को किया रिकॉल, जानें क्या रही वजह ?

यामाहा ने भारत में अपनी 23,897 बाइक्स को रिकॉल करने का निर्णय लिया है। रिकॉल की गई बाइक्स में हाल ही में लॉन्च हुई FZ-25 और फेजर 25 बाइक्स शामिल है।

2 min read
Google source verification

image

Kamal Singh Rajpoot

Jan 09, 2018

yamaha india

जापानी वाहन निर्माता कंपनी यामाहा ने भारत में अपनी 23,897 बाइक्स को रिकॉल करने का निर्णय लिया है। रिकॉल की गई बाइक्स में हाल ही में लॉन्च हुई FZ-25 और फेजर 25 बाइक्स शामिल है। इन बाइक्स के हेड कवर बोल्ट में आई दिक्कतों के चलते कंपनी ने इन्हें रिकॉल करने का फैसला किया है।

यामाहा इंडिया ने बाइक्स को वापस बुलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बता दें रिकॉल की जाने वाली बाइक्स में वो मोटरसाइकिल शामिल हैं जिनका निर्माण जनवरी 2017 में या उसके बाद हुआ है। इस रिकॉल में एफजेड-25 की लगभग 21,640 यूनिट और फेजर-25 की 2257 यूनिट शामिल हैं। कंपनी ने यह रिकॉल सावधानी के तौर पर बुलाई है। इस दिक्कत के चलते अभी तक किसी दुर्घटना का मामला सामने नहीं आया है।

कंपनी ने ओर से कहा गया है कि प्रभावित सभी बाइक्स को बिना किसी शुल्क के ठीक किया जाएगा। यूजर्स प्रभावित बाइक्स को किसी भी अधिकृत डीलर के पास से ठीक करा सकता है। साथ ही यामाहा ने एक बयान जारी कर कहा कि यदि आपने एफजेड या फेजर-25 बाइक खरीदी है, तो अपने नजदीकी डीलर से संपर्क करके यह सुनिश्चित कर लें कि आपकी बाइक इस रिकॉल का हिस्सा है या नहीं।

हीरो मोटोकॉर्प इस समय देश की नंबर वन टू—व्हीलर कंपनी है। नंबर वन का तमगा हासिल करने के पीछे कंपनी का वर्षो का कठिन परिश्रम है। अब यह कंपनी सफलता के और नए कीर्तिमान अपनी झोली में डालती जा रही है। हाल ही में खत्म हुआ वर्ष 2017 हीरो मोटोकॉर्प के लिए काफी लकी साबित हुआ है। 2017 में कंपनी दुनिया की सबसे बड़ी टू व्हीलर कंपनी के रूप में उभर कर सामने आई है। इस दौरान कंपनी ने मोटरसाइकिल बिक्री के कई रिकार्डस तोड़े।

कंपनी की तरफ से उपलब्ध करवाई गई जानकारी के अनुसार साल 2017 में जनवरी से लेकर दिसंबर माह तक हीरो मोटोकॉर्प ने 72,07,363 टू व्हीलर की बिक्री की। हीरो के अलावा दुनिया में किसी भी दोपहिया वाहन कंपनी ने एक साल में इतने टू—व्हीलर नहीं बेचे है। हीरो मोटोकॉर्प जब से टू-व्हीलर की मार्केट में उतरी है तब से लेकर अब तक कुल मिलाकर 7.5 करोड़ से ज्यादा टू-व्हीलर की बिक्री कर चुकी है।