16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यामाहा ने FZS FI बाइक का नया वेरिएंट लॉन्च किया, कीमत 86,042 रुपए

डिया यामाहा मोटर ने अपने एफजेडएस-FI (149सीसी) मोटरसाइकिल का नया संस्करण लांच किया है, जिसकी कीमत 86,042 रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) है

2 min read
Google source verification

image

Kamal Singh Rajpoot

Jan 15, 2018

Yamaha FZS FI Bike

इंडिया यामाहा मोटर ने अपने एफजेडएस-FI (149सीसी) मोटरसाइकिल का नया संस्करण लांच किया है, जिसकी कीमत 86,042 रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) रखी गई है। कंपनी के मुताबिक, नए एफजेडएस-एफआई मोटरसाइकिल में 149 सीसी का एयर कूल्ड, फ्यूल इंजेक्टेड, 4-स्ट्रोक, एसओएचसी, 2-वाल्व, सिंगल सिलिंजर इंजन है।

नए एफजेडएस-एफ1 में नया बॉडीवर्क है। इसे नए नीले रंग 'अर्माडा ब्लू' और नए ग्राफिक्स के साथ पेश किया गया है। साथ ही इसके अलॉय व्हील तथा मिरर के डिजायन में भी बदलाव किया गया है। इस बाइक में सबसे बड़ा बदलाव 220 मिमी का पिछला Disc ब्रेक है, जिसके साथ 282 मिली का अगला Disc ब्रेक है, इससे बाइक की ब्रेकिंग क्षमता पहले से बेहतर होगी।

इसका 149 सीसी का एयर-कूल्ड और फ्यूल इंजेक्टेड इंजन 13.2 पीएस का पॉवर 8,000 आरपीएम पर तथा 12.8 एनएम का टॉर्क 6,000 आरपीएम पर देता है। यह यामहा के ब्लू कोर प्रौद्योगिकी पर आधारित है, जो बेहतर ईंधन दक्षता प्रदान करता है। इस बाइक का मुकाबला बजाज एनएस 160, होंडा सीबी हॉर्नेट और सुजुकी गिक्सर से है। आनेवाले महीनों में इन बाइकों का भी अपडेटेड संस्करण लांच होने की उम्मीद है।

ट्रायम्फ मोटरसाइकल भारत में अपने पोर्टफोलियो का विस्तार करना चाहती है। इसी दिशा में आगे बढ़ते हुए कंपनी इस साल भारतीय बाजार में अपनी नई बाइक 2018 ट्रायम्फ टाइगर 1200 लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी भारतीय डीलरशिप शोरूम इसकी बुकिंग शुरू कर दी है। यदि आप इस बाइक को खरीदना चाहते है तो आपको टोकन मनी के रूप में 2 लाख रुपए जमा करवाने होंगे।

आपको बता दें ग्लोबल स्तर पर ट्रायम्फ की ये दमदार बाइक 6 वेरिएंट्स में उपलब्ध होगी, जिनमें 4 XR वेरिएंट्स है और 2 ऑफरोड क्षमता वाले XC वेरिएंट्स शामिल हैं। फीचर्स की बात करें तो कंपनी ने इस बाइक में अडाप्टिव कॉर्नरिंग लाइट्स, ऑल-एलईडी लाइट्स, अडजस्ट होने वाला फुल-कलर टीएफटी स्क्रीन, इलुमिनेटेड स्विचगियर, मिड और टॉप वेरिएंट में नए राइडिंग मोड्स और हिल-होल्ड कंट्रोल जैसे हाईटेक और एडवांस फीचर्स शामिल किए है।