4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Yamaha MT15 का जलवा, लॉन्चिंग के पहले महीने ही बिकीं इतनी मोटरसाइकिलें

धड़ल्ले से बिक रही है यामाहा की नई बाइक लोगों के पसंद आने के पीछे हैं कई सारी वजहें एमटी रेंज की सबसे सस्ती बाइक है ये

less than 1 minute read
Google source verification
yamaha mt 15

Yamaha MT15 का जलवा, लॉन्चिंग के पहले महीने ही बिकीं इतनी मोटरसाइकिलें

नई दिल्ली: मार्च 2019 में यामाहा इंडिया ने अपनी पॉवरफुल बाइक Yamaha MT15 को लॉन्च किया था। कंपनी की इस बाइक को लोग काफी पसंद कर रहे हैं, इसका सबूत है इस बाइक की जबरदस्त बिक्री। लॉन्चिंग के एक महीने के अंद ही इस मोटरसाइकिल की 5203 यूनिट्स बिक चुकी हैं। चलिए आपको बताते हैं कि आखिर ऐसा क्या है इस बाइक में जिसकी वजह से लोग इसे खरीद रहे हैं।

तो इन 4 वजहों के चलते Maruti ने लिया डीजल कार नहीं बनाने का फैसला..

MT रेंज की सबसे सस्ती बाइक - ये बाइक भारत में बिक रहीं R15 का स्ट्रीट फाइटर वर्जन है। यामाहा ( yamaha ) ने अपनी इस बाइक को 1.36 लाख की कीमत पर लॉन्च किया है। एमटी रेंज के लिए ये सबसे नई और सबसे सस्ती बाइक है। कम कीमत होने की वजह से भी लोग इस बाइक को खरीद रहे हैं।

पॉवरफुल है इंजन-यामाहा एमटी 15 में समान R15 V3.0 वाला 155 cc सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया जाएगा, 6स्पीड ट्रांसमिशन वाला ये इंजन 10,000 rpm पर 19.2bhp की पावर और 8500 rpm पर 15 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। ब्रेकिंग के तौर पर फ्रंट में 282mm और रियर में 220mm सिगंल disc ब्रेक्स दिए गए हैं।

ये 5 बातें 100cc बाइक्स को बनाती है पापुलर, जानेंगे तो आप भी खरीदेंगे

माइलेज- ये बाइक 1 लीटर में 45 किमी का माइलेज देती है ।