
Bikes पर मिल रहा बंपर ईयर एंड डिस्काउंट, जानें ऑफर्स
अगर आप नई बाइक खरीदने के बारे में विचार कर रहे हैं तो आज हम आपको भारत में बिकने वाली उन बाइक्स के बारे में बता रहे हैं जो कि इस समय बेहतरीन डिस्काउंट के साथ मिल रही हैं। देश के कई डीलरशिप्स ईयर एंड के मौके पर कई डिस्काउंट और ऑफर्स दे रहे हैं। इस मौके पर इन बाइक्स पर 20 हजार रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। आइए जानते हैं किस बाइक पर मिल रहा है कितना डिस्काउंट...
सुजुकी ( Suzuki )
चेन्नई में माया सुजुकी की ओर से ग्राहकों को बाइक की खरीद पर 3 हजार रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है जो कि सिर्फ कॉर्पोरेट और सरकारी कर्मचारियों के लिए है। हैदराबाद में जैम सुजुकी की ओर से जिक्सर पर 8.5 हजार रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। मुंबई में एंगम सुजुकी की ओर से ग्राहकों को 1.5 हजार रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है जो कि सिर्फ कॉर्पोरेट और सरकारी कर्मचारियों के लिए है।
टीवीएस ( TVS )
बेंगलुरु में ब्रिजस्टोन एजेंसी की ओर से अपाचे आरटीआर 160 पर 3 हजार रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है और अपाचे आरटीआर 200 4वी पर 5 हजार रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। मुंबई में अभिषेक ऑटो की ओर से अपाचे आरटीआर 160 पर 2 हजार रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। हैदराबाद में शांति मोटर्स की ओर से टीवीएस के सभी व्हीकल्स पर 1 हजार रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है।
केटीएम ( ktm )
दिल्ली में द्वारका केटीएम की ओर से नॉन-एबीएस 200 ड्यूक्स पर 4 हजार रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। साउथ मुंबई केटीएम की ओर से नॉन-एबीएस 200 ड्यूक्स पर 2 हजार रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है।
कावासाकी वलकैन एस ( Kawasaki Vulcan S)
मुंबई में एंजेन कावासाकी की ओर से वलकैन एस पर ग्राहकों को 10 हजार रुपये का नकद डिस्काउंट या फिर रेडियेटर गार्ड और बैकरेस्ट फ्री में दिए जा रहे हैं।
महिंद्रा ( Mahindra )
हैदराबाद में एस एंड एस मोटर्स की ओर से 20 हजार रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। दिल्ली में खंडेवाल महिंद्रा की ओर से महिंद्रा की सभी बाइक्स पर 11,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। बेंगलुरू में सिनर्जी की ओर पर महिंद्रा सेंचुरो पर 3 हजार रुपये का नकद डिस्काउंट दिया जा रहा है।
Published on:
22 Dec 2018 02:51 pm
बड़ी खबरें
View Allबाइक
ऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
