
Delivery Boy Upgrades Cycle to Motorcycle
गर्मी की शुरुआत के साथ ही चिलचिलाती धूप में बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है, और ऐसे में खाना डिलीवर करने वाले लोग दिन रात मेहनत कर साइकिल तक पर फूड डिलीवरी कर रहे हैं। आप अक्सर घर बैठकर खाना आर्डर करते हैं, और कुछ ही समय बाद यह आप तक पहुंच जाता है, जिसके पीछे एक डीलीवरी एजेंट की अहम भूमिका होती है। खैर, राजस्थान के एक डिलीवरी बॉय की दिल को छू लेने वाली कहानी लोगों को इतनी भा गई कि ट्विटर अभियान के जरिए इस व्यक्ति ने एक नई मोटरसाइकिल खरीद ली।
42 डिग्री सेल्सियस पर राजस्थान में खाने की डिलीवरी
राजस्थान के रहने वाले आदित्य शर्मा के एक अभियान में भीषण गर्मी में डिलीवरी एग्जीक्यूटिव का दिल दहला देने वाला नजारा देखने को मिला। उन्होंने Zomato से खाना मंगवाया और डिलीवरी साइकिल से व्यक्ति ने उनके घर समय से खाना पहुंचाया। उस समय बाहर पारा 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास था। आदित्य ने डिलीवरी मैन से पूछा कि वह हर दिन इतनी भीषण गर्मी में कैसे सवारी करता है। लड़के ने जवाब दिया कि वह कई सालों से साइकिल चला रहा है और अब कोई समस्या नहीं होती है। हालाँकि, आदित्य मदद करना चाहता था और उसने उससे पूछा कि क्या उसे मोटरसाइकिल चाहिए।
पैसे की तंगी के चलेत बना डिलीवरी बॉय
मोटरसाइकिल लेने के जवाब पर डिलीवरी एक्जीक्यूटिव ने कहा कि उसके पास बाइक के लिए पैसे नहीं हैं, आदित्य ने साइकिल और डिलीवरी बैग की तस्वीर ली और उसे ट्विटर पर पोस्ट कर दिया। जल्द ही यह पोस्ट इंटरनेट पर वायरल हो गया, जिसमें कई यूजर्स ने चंदा देना शुरू कर दिया। डिलीवरी बॉय की पहचान 31 वर्षीय दुर्गा मीणा के रूप में हुई है, इन्होंने अपनी आर्थिक स्थिति के कारण डिलीवरी एग्जीक्यूटिव के रूप में काम करना शुरू किया था।
24 घंटे में खरीदी मोटरसाइकिल
मीणा ने कहा कि अगर कोई डाउनपेमेंट का भुगतान करता है तो वह ईएमआई का प्रबंधन करने में सक्षम होगा और इतना ही नहीं उसने चार महीने के भीतर डाउनपेमेंट वापस करने का भी वादा किया। आदित्य ने अपने ट्विटर पर यह भी लिखा कि वह लगभग 10,000 रुपये प्रति माह कमाते हैं, और पिछले 12 वर्षों से पढ़ा रहे हैं। आदित्य के अपडेट के मुताबिक, ट्वीट के 24 घंटे के भीतर दुर्गा को 75,000 रुपये से ज्यादा मिले। उन्होंने अपनी पसंद की गाड़ी के तौर पर Hero Splendor खरीदी है।
ये भी पढ़ें : पेट्रोल और डीजल के दाम के बाद अब बढ़ा Uber का किराया,दिल्ली में 10 KM के लिए देने होंगे इतने रुपये
Updated on:
14 Apr 2022 10:21 am
Published on:
13 Apr 2022 11:25 pm
बड़ी खबरें
View Allबाइक
ऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
