
नई दिल्ली: Royal Enfield बाइक लवर्स के बीच बेहद पॉपुलर है। लेकिन अब कंपनी अपनी ज्यादा पॉवरवाली बाइक्स को बंद करने का प्लान कर रही है। कंपनी ने हाल ही में 500 cc वाली Royal Enfield bullet और Thunderbird की बुकिंग बंद कर दी है। इन मॉडल्स को कंपनी ने अपनी वेबसाइट से हटा दिया है। कंपनी ने 500CC वाली क्लासिक, बुलेट व थंडरबर्ड बाइक्स का प्रोडक्शन बंद कर दिया है। लेकिन क्लासिक बाइक की बुकिंग लेनी जारी है। अगर आप भी यह बाइक लेने की सोच रहे है तो जल्द ही बुकिंग करा लीजिये।
इस वजह से बंद किया प्रोडक्शन- 500 सीसी वाले मॉडलों को बंद करने के संकेत कंपनी पहले ही दे चुकी थी, और इसकी सबसे बड़ी वजह बिक्री में भारी कमी मानी जा रही है। यही वजह है कि रॉयल एनफील्ड इसे बीएस6 में अपडेट नहीं कर रही है। कंपनी जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा भी कर सकती है।
आपको बता दें कि भले ही कंपनी इन मॉडल्स को बंद करने वाली है लेकिन हाल ही में कंपनी ने कई नए मॉडल्स के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। यानि कंपनी के पोर्टफोलियों पर इनके बंद होने का कोई खास असर नहीं पड़ेगा।
Updated on:
13 Jan 2020, 2:16 PM IST
Published on:
13 Jan 2020, 2:14 PM IST
बड़ी खबरें
View Allबाइक रिव्यूज
ऑटोमोबाइल
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.