परफार्मेंस- Kawasaki Vulcan S में 649cc पैरेलेल-ट्विन इंजन लगा है और यह इंजन 61PS की पावर और 63Nm का टॉर्क जनरेट करता है। लो रेंज और मिड रेंज में थ्रोटल खुलने के बाद इंस्टैंट पावर देता है, इसीलिए ये सड़क के ट्रैफिक और हाईवे दोनों जगह बेहतर परफॉर्मेंस देती है । हाईवे पर टॉप गियर में 4,000 से 5,000 rpm के बीच यह बेहतर क्रूज राइडिंग का अनुभव देती है क्योंकि इस बीच बाइक की रफ्तार 80 से 110 km के बीच होती है। रफ्तार के मामले में इसे स्पोर्ट्स क्रूजर भी कह सकते हैं, लेकिन इसमें ट्रैक्शन कंट्रोल की कमी है जिससे आपको इसे शांत थ्रोटल में रखना आवश्यक है। Vulcan S में 6-स्पीड गियरबॉक्स दिए गए हैं और इसके गियरशिफ्ट्स काफी स्मूथ है।