3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दुबई के शेख ने बनाई दुनिया की सबसे बड़ी SUV, जानें कितनी गाड़ियों को जोड़कर बनी ये कार

दुबई के शेख ने बनाई दुनिया की सबसे लंबी एसयूवी कई गाड़ियों को जोड़कर बना है ये suv कीमत के बारे में नहीं है कोई जानकारी
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pragati Vajpai

•

Updated: 4 Mar 2019, 1:07 PM IST

modified cars

दुबई के शेख ने बनाई दुनिया की सबसे बड़ी SUV, जानें कितनी गाड़ियों को जोड़कर बनी ये कार

नई दिल्ली: ऑटोमोबाइल सेक्टर में आए दिन कंपनियां नई-नई कारें लॉन्च करती रहती है। लेकिन आज हम जिस गाड़ी के बारे में आपको बताने जा रहे हैं वो किसी कंपनी ने नई बल्कि दुबई के एक शेख ने बनाई है। दुबई के शेख हमद बिन हमदान ने 24 टन वजन वाली एसयूवी बनाई है। दावा किया जा रहा है कि ये दुनिया की सबसे बड़ी एसयूवी है। इसको बनाने के लिए जीप रैंगलर-डॉज डार्ट और ओशकोश एम 1075 मिलिट्री ट्रक के हिस्सों का इस्तेमाल किया गया है।

Audi के फीचर्स से लैस honda की ये सस्ती कार देगी 26 का माइलेज, 7 मार्च को होगी लॉन्च

ढ़ाबियन नाम की इस एसयूवी में 6 सिलेंडर इनलाइन वॉटर कूल्ड डीजल इंजन का इस्तेमाल किया गया। इसकी कैपासिटी 600 एचपी है। आपको बता दें कि जीप रैंगलर के हिस्से को ड्राइवर केबिन की तरह इस्तेमाल किया गया है।

सिल्वर लुक में दिखने वाली ये एसयूवी बेहद रॉयल लग रही है। इस एसयूवी को शारजाह में बने अल मदम म्यूजियम में शो केस किया जाएगा।

आपको बता दें कि ये एसयूवी 10.8 मीटर लंबी और 2.5 मीटर चौड़ी है। इसकी ऊंचाई 3.2 मीटर है और वजन 24 टन है। हमद का कहना है कि ये एसयूवी ऑफ रोड के लिए शानदार है। शेख हमद एमिरेट्स नेशनल ऑटो म्यूजियम चलाते हैं, जहां बेहद खास तरह की गाड़ियों का प्रदर्शन किया जाता है।

कीमत के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है लेकिन शेख हमद ने इसकी तस्वीरें और वीडियो अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर शेयर किए हैं। जहां लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं।