4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नई Glamour 125 BS6 मार्केट में लॉन्च, इसके इंडिकेटर में दिखेगा कितना माइलेज दे रही है बाइक

ख़ास बात ये है कि BS6 नॉर्म्स के हिसाब से अपडेट होने के बाद इस बाइक की कीमत में महज 1,450 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vineet Singh

•

Updated: 18 Feb 2020, 1:11 PM IST

नई दिल्ली: Hero Motocorp ने भारत में अपनी ऑल न्यू ग्लैमर 125 BS6 ( Glamour 125 BS6 ) को लॉन्च कर दिया है। नई ग्लैमर दो वेरिएंट्स में अवेलेबल होगी जिनमें पहला वेरिएंट ड्रम ब्रेक के साथ होगा वहीं दूसरा वेरिएंट डिस्कब्रेक के साथ होगा। इस बाइक के ड्रम ब्रेक वरिएंट की कीमत 68,900 ( दिल्ली एक्स-शोरूम ) रखी गई है तो वहीं डिस्कब्रेक वेरिएंट की कीमत 72,400 ( दिल्ली एक्स-शोरूम ) रुपये है। ख़ास बात ये है कि BS6 नॉर्म्स के हिसाब से अपडेट होने के बाद इस बाइक की कीमत में महज 1,450 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है।

Karizma के बाद Xtreme को भी बंद कर रही हीरो मोटोकॉर्प, कम बिक्री बनी वजह

इंजन और पावर

बाइक के निर्माताओं ने इसकी पावर और टॉर्क का खुलासा नहीं किया है लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि ये बाइक फ्यूल इंजेक्टेड 125cc BS6 इंजन से लैस होगा जो पहली जेनरेशन की ग्लैमर से 19 प्रतिशत ज्यादा पावर जेनरेट करता है। अगर बात करें पुरानी ग्लैमर की तो ये 7000rpm पर 9PS की मैक्सिमम पावर जेनरेट करता है। हीरो ने इस बाइक में 4 स्पीड गियरबॉक्स को रिप्लेस करके इसमें 5 स्पीड गियरबॉक्स दिया है।

हीरो की तरफ से इस बाइक को लेकर जो बड़ा दावा किया गया है वो इसके सस्पेंशन को लेकर है। दरअसल कंपनी ने कहा है कि इस बाइक में जो नये सस्पेंशन दिए गए हैं उससे इसका सफर और बेहतर हो जाएगा और जो इस बाइक को चालाएगा उसे पुरानी बाइक के मुकाबले कहीं ज्यादा कम्फर्ट मिलेगा। इसके दाथ ही बाइक निर्माताओं की तरफ से ये भी दावा किया है कि नई BS6 बाइक BS4 बाइक के मुकाबले कहीं ज्यादा स्टेबल हो जाएगी क्योंकि इसमें 100mm चौड़े टायर्स दिए गए हैं।

फीचर्स की बात करें तो इस बाइक एक ख़ास क्रॉल फंक्शन दिया गया है जैसा की TVS की नई अपाचे बाइक में दिया गया है। साथ ही साथ बाइक में इस बार स्टार्ट और स्टॉप सिस्टम लगाया गया है इसके साथ एक बड़ा फीचर्स इसका रियाल टाइम माइलेज इंडिकेटर है।

BS4 कारों पर मिल रहा पूरे 5 लाख तक का बंपर डिस्काउंट, 1 अप्रैल से पहले खत्म करना है स्टॉक

क्या होता है रियल टाइम माइलेज इंडिकेटर

रियल टाइम माइलेज इंडिकेटर की मदद से आप बाइक चलाते समय ही जान पाएंगे कि आपकी बाइक कितना माइलेज दे रही है। ऐसे में आप आसानी से ये समझ सकते हैं कि पेट्रोल की खपत कम करने के लिए आपको अपनी बाइक स्पोर्ट्स मोड में चलानी है या इकॉनमी मोड में, इस इंडिकेटर की मदद से आप पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा फ्यूल सेव कर सकते हैं।