4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फरवरी तक 10 BS6 बाइक्स लाएगी Hero Motocorp, जानें कौन सी बाइक होंगी अपग्रेड

Hero का बड़ा फैसला फरवरी तक अपग्रेड कर देगा 10 मोटरसाइकिलें टॉप सेलिंग बाइक और स्कूटर भी होंगे अपग्रेड
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pragati Vajpai

•

Updated: 13 Dec 2019, 12:22 PM IST

hero splendor

hero splendor

नई दिल्ली: अप्रैल 2020 से हमारे देश में bs-6 नार्म्स लागू हो रहे हैं और कार निर्माता कंपनियां हो या दुपहिया वाहन निर्माता कंपनियां सभी लगातार अपने वाहनों को अपग्रेड करने में लगे हैं। देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ( Hero MotoCorp ) फरवरी तक भारत में 10 नए bs6 मॉडल्स पेश करेगी।

दरअसल कंपनी अप्रैल से पहले अपने पोर्टफोलियो को अपडेट करना चाहती है। कंपनी ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा है कि 'अगले 4 से 8 हफ्तों में करीब 10 BS-VI प्रॉडक्ट्स लॉन्च करेगी। इसमें स्प्लेंडर, HF Deluxe, Glamour जैसी बाइक्स लॉन्च की जाएंगी।'

Hero ने लॉन्च की पहली bs6 इंजन वाली Splendor iSmart, जानें कितना बदल गई ये बाइक

Hero Motocorp ने हाल ही में भारतीय बाजार में अपनी पहली BS6 इंजन वाली टू-व्हीलर न्यू Splendor iSmart लॉन्च कर दी है। चलिए आपको बताते हैं इस पहली bs6 इंजन वाली बाइक में क्या है खास-

इंजन- नई Splendor iSmart में 110cc का BS6 फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन दिया गया है जो कि 7500 Rpmपर 9 Bhp की पावर और 5500 Rpm पर 9.89 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। हीरो की इस बाइक में 10 प्रतिशत टॉर्क ज्यादा मिलेगा इस नई मोटरसाइकिल में आइडल स्टार्ट स्टॉप बटन दिया गया है। जिसे i3S सिस्टम कहते हैं जो कि फ्यूल बचाने में मदद करता है।

iSmart BS6 के फ्रंट में dia.30 with Conventional fork सस्पेंशन और रियर में Twin shox सस्पेंशन दिया गया है।

BS6 इंजन से अपग्रेड हुई TVS की ये मोटर साइकिलें, जानें कीमत पर कितना पड़ेगा असर

ये हुए हैं बदलाव-

हीरो ने इस बाइक में ग्राउंड क्लियरेंस को 165mm से बढ़ाकर 180mm कर दिया गया है। वहीं, सीट की हाइट को भी 165mm कर दी है। इसके अलावा रोशनी के लिए हेडलाइट के साथ हीरो की i3s स्टार्ट-स्टॉप टेक्नोलॉजी दी गई है।

बात करें इसकी कीमत की तो यह बाइक अपने स्टैंडर्ड वेरियंट से 8,000 रुपये महंगी है।