4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बुलेट को टक्कर देगी Husqvarna Svartpilen और Vitpilen 250, कीमत 1.80 लाख रुपए

हस्कवरना की दोनों बाइक को केटीएम के शोरूम से बेचा जाएगा। हस्कवरना इन मॉडलों का उत्पादन बजाज के पुणे स्थित प्लांट में किया जाएगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pragati Vajpai

•

Updated: 25 Feb 2020, 4:42 PM IST

husqvarna 250

husqvarna 250

नई दिल्ली: स्वीडन के मोटरसाइकल ब्रैंड Husqvarna ने अपनी दो बाइक Husqvarna Svartpilen और Vitpilen 250 के बारे में अहम जानकारी शेयर की है। कंपनी इन दोनों बाइक्स को 1.80 लाख रुपये की शुरूआती कीमत पर लॉन्च करेगी । कंपनी ने दोनों ही मॉडलों की बुकिंग शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक कि दोनों मॉडलों को मार्च के शुरुआती दिनों में लॉन्च किया जाएगा।

कंफर्म ! 16 मार्च को लॉन्च होगी Honda City 2020, साइज ही नहीं माइलेज में भी होगी पहले से बेहतर

Ktm के शोरूम से बिकेंगी बाइक-

हस्कवरना केटीएम ग्रुप का हिस्सा है। भारत में बजाज ऑटो हस्कवरना की बाइक को पेश कर रही है। हस्कवरना की दोनों बाइक को केटीएम के शोरूम से बेचा जाएगा। हस्कवरना इन मॉडलों का उत्पादन बजाज के पुणे स्थित प्लांट में किया जाएगा।

दोनों बाइक नियो-रेट्रो डिजाइन वाली हैं। दोनों में रेट्रो स्टाइल वाला डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिया गया है। इन दोनों बाइक्स के कई पार्ट्स केटीएम ड्यूक250 से लिए गए हैं। हस्कवरना 250 सीसी वाले बाइको के डिजाइन को इनके बड़े मॉडल 401 जैसा ही रखा गया है। कंपनी की यह दोनों बाइक भारत आधारित मॉडल है तथा इनकी बिक्री सिर्फ भारत में ही की जाएगी। कंपनी दावा करती है कि यह बाइक कम्फर्ट के साथ रोमांचक ड्राइविंग एक्सपीरियंस देगी।

भारतीय नौसेना की ताकत में होगा इजाफा, जानें MH-60R सी-हॉक की खूबियां

इंजन की बात करें तो इनमें 248.8cc, लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलिंडर इंजन दिया गया है। यह इंजन 9,000rpm पर 30hp का पावर और 7.500rpm पर 24Nm टॉर्क जेनरेट करता है। इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है।