
honda city 2020
नई दिल्ली: Honda motors लगातार अपनी नई कार Honda City 2020 की टेस्टिंग कर रही है।16 मार्च 2020 को इस कार की लॉन्चिंग होनी तय है। हाल ही में कंपनी ने इस कार की इमेज टीज की थी । ये कार होंडा सिटी की 5th जनरेशन कार को भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में काफी पसंद किया जाता है। लॉन्चिंग से पहले इस कार को कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है । इस कार की पहली झलक पहले ही दिखाई जा चुकी है और लोगों ने इसे काफी पसंद भी किया है । यही वजह है कि इसकी झलक देखने के बाद अब लोग इस कार की लॉन्चिंग का इंतजार कर रहे हैं। चलिए आपको बताते हैं कि इस कार में क्या खास है जिसकी वजह से लोग इसका इंतजार कर रहे हैं। इस बार इस कार में और ये पहले वाली मॉडल से कितनी अलग है।
पहले से बड़ी है कार-
नई होंडा सिटी पुराने मॉडल से साइज में बड़ी है। साइज की बात करें तो ये कार पुरानी कार से 100mm ज्यादा लंबी और 53mm ज्यादा चौड़ी है। लंबाई और चौड़ाई ज्यादा होने का मतलब है कि मौजूदा मॉडल के मुकाबले नई होंडा सिटी में ज्यादा कैबिन स्पेस मिलेगा। हालांकि, इसकी ऊंचाई 28mm और वीलबेस 11mm कम है।
लुक्स और डिजाइन- देखने में नई होंडा सिटी बिल्कुल फ्रेश दिखता है। इसमें बड़ी और चौड़ी क्रोम ग्रिल, डेटाइम रनिंग लाइट्स (DRL) के साथ रिवाइज्ड रैपराउंड एलईडी हेडलैम्प्स और नए डिजाइन के फॉग लैम्प दिए गए हैं। कार के बोनट की डिजाइन में भी बदलाव किए गए हैं। कार के पीछे की तरफ C-शेप में एलईडी टेललैम्प्स और वर्टिकल पोजिशन में लगे रिफ्लेक्टर्स के साथ नए डिजाइन का रियर बंपर दिया गया है। इस शानदार सेडान कार में मल्टी स्पोक डायमंड कट अलॉय वील्ज हैं।
इंटीरियर की बात करें तो कार में नए डिजाइन का डैशबोर्ड और माउंटेड ऑडियो, ब्लूटूथ व क्रूज कंट्रोल के साथ नए डिजाइन की मल्टी फंक्शनल स्टीयरिंग वील जैसे फीचर्स नई जैज से लिए गए हैं।
सेफ्टी- सेफ्टी की बात करें, तो नई सिटी में 6 एयरबैग्स, मल्टी-ऐंगल रियर व्यू कैमरा, एबीएस, ईबीडी, वीइकल स्टैबिलटी कंट्रोल और हिल स्टार्ट असिस्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
बीएस6 वाले पेट्रोल-डीजल इंजन के साथ लॉन्च होगी भारत में-
भारतीय बाजार में नई होंडा सिटी में बीएस6 कम्प्लायंट 1.5-लीटर iDTEC डीजल और 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ लॉन्च होगी।
नेक्स्ट-जेनरेशन होंडा सिटी के दो इंजन ऑप्शन मिलेंगे। इनमें एक 1.0-लीटर, 3-सिलिंडर iVTEC टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन है, जो 122bhp की पावर और 173Nm टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी का दावा है कि यह इंजन 23.8 किलोमीटर प्रति लीटर (थाईलैंड टेस्ट साइकल के अनुसार) का माइलेज देता है। दूसरा 1.5-लीटर का हाइब्रिड पेट्रोल इंजन है। कंपनी का दावा है कि स्टैंडर्ड इंजन के मुकाबले यह माइल्ड-हाइब्रिड इंजन 48 पर्सेंट ज्यादा माइलेज देगा।
Updated on:
25 Feb 2020, 2:42 PM IST
Published on:
25 Feb 2020, 2:41 PM IST
बड़ी खबरें
View Allकार रिव्यूज
ऑटोमोबाइल
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.