
Bajaj Chetak
नई दिल्ली: Bajaj Automobiles ने लगभग एक दशक के बाद अपने आईकॉनिक स्कूटर Chetak को इलेक्ट्रिक अवतार में पेश किया है। कंपनी को उम्मीद थी कि इस बार भी चेतक पिछली बार वाली सफलता को दोहराएगा लेकिन ऐसा होते दिख नहीं रहा। हमें ये इसलिए कह रहे हैं क्योंकि लगभग एक महीने का वक्त बीत चुका है और अभी तक इस स्कूटर की सिर्फ 21 यूनिट्स ही बिकीं जो चिंता का विषय है।
हालांकि कंपनी इस से निराश नहीं है क्योंकि उनका मानना है कि ऐसा इन स्कूटरों की सीमित उपलब्धता की वजह से हुआ है। इस महीने कंपनी ज्यादा से ज्यादा शोरूम तक इन स्कूटरों को पहुंचाने की कोशिश कर रही है । उम्मीद है कि इसका परिणाम बिक्री में इजाफे के रूप में मिलेगा। कंपनी ने इस स्कूटर को 1 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर उतारा था और इसके टॉप वेरिएंट अर्बन की कीमत 1.15 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई थी।
कंपनी ने चेतक की इमेज को भुनाने के लिए लोगों की भावनाओं का ध्यान रखते हुए इस स्कूटर के डिजाइन को बहुत हद तक इसका लगभग डिजाइन पुरानी चेतक से लिया गया है, फर्क सिर्फ इतना है कि इसमें आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया गया है।
इंजन- इस स्कूटर में आईपी67 रेटिंग वाली लीथियम-आयन बैटरी लगाई गई है, जो 4 किलोवॉट की इलेक्ट्रिक मोटर को पॉवर देती है। यह मोटर 16 न्यूटन मीटर का टॉर्क प्रदान करती है। यह स्कूटर ईको मोड पर 95 किमी और स्पोर्ट मोड पर 85 किमी की रेंज देती है।
फीचर्स- फीचर्स की बात करें तो इस स्कूटर में कंपनी ने इसमें क्लाउड बेस्ड फंक्शन, ऑनबोर्ड डायग्नॉस्टिक, स्मार्टफोन कनेक्ट, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, हॉर्स-शू आकार की हेडलाइट के साथ एलईडी रिंग, दो राइडिंग मोड, रीजेनेरेटिंग ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है।
Updated on:
25 Feb 2020, 1:33 PM IST
Published on:
25 Feb 2020, 1:33 PM IST
बड़ी खबरें
View Allबाइक रिव्यूज
ऑटोमोबाइल
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.