4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नई हाइब्रिड टेक्नोलॉजी से लैस होगी New Honda city, 30 किमी से ज्यादा का देगी माइलेज

Honda City में मिलेगा लेटेस्ट हाइब्रिड सिस्टम माइलेज में होगा जबरदस्त इजाफा रिजनरेटिव ब्रेकिंग टेक्निक से चार्ज होगी बैटरी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pragati Vajpai

•

Updated: 22 Feb 2020, 2:24 PM IST

honda city

honda city

नई दिल्ली : पांचवी जनरेशन होंडा सिटी का मार्केट में बेसब्री से इंतजार हो रहा है, अब इस कार से जुड़ी एक बड़ी खबर आ रही है । सूत्रों की मानें तो नई होंडा सिटी में कंपनी Honda Jazz वाली हाइब्रिड पॉवर ट्रेन का इस्तेमाल करने वाली है। पिछले साल टोक्यो मोटर शो में कंपनी ने honda Jazz की पहली झलक दिखाई थी । कंपनी ने इसमें दो मोटर वाला नया हाइब्रिड सिस्टम दिया था जिसके स्पेसिफिकेशन से अब कंपनी ने पर्दा उठा दिया है।

Hyundai Creta पर मिल रहा है 1.15 लाख रुपए का डिस्काउंट, जानें कब तक है ऑफर

होंडा के इस हाइब्रिड पावरट्रेन में तीन ड्राइविंग मोड्स मिलेंगे जिनमे "प्योरईवी'', "हाइब्रिड" और ''पेट्रोल" शामिल हैं। सिटी ड्राइविंग मोड पर इसे केवल इलेक्ट्रिक मोड या हाइब्रिड मोड पर चलाया जा सकेगा। लेकिन हाईवे स्पीड पर यह इंजन मोड (पेट्रोल मोड) पर स्विच हो जाएगा।

हाइब्रिड मोड पर, जनरेटर मोटर इंजन की पावर से बैटरी को रिचार्ज करता है। साथ ही, ब्रेक लगाने के दौरान भी रिजनरेटिव ब्रेकिंग तकनीक के द्वारा बैटरी चार्ज होती रहती है।

Corona Virus Impact : सूटकेस में पार्ट्स मंगाने को मजबूर हैं ऑटोमोबाइल कंपनियां

कंपनी ने इस कार में 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन दिया है और इस हाइब्रिड सिस्टम की बात करें तो इसमें दो इलेक्ट्रिक मोटर्स मिलती है। यह लिथियम-आयन बैटरी पैक और 5-स्पीड ऑटो ट्रांसमिशन के साथ आती है। यह पावरट्रेन कुल मिलाकर 109पीएस की पावर और 253एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। जापानी टेस्ट साईकल में हाइब्रिड जैज़ ने 38.6 किमी/लीटर का माइलेज दिया।

लॉन्चिंग और कीमत- इस हाइब्रिड सिस्टम को अगले साल मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है।