
hyundai creta
नई दिल्ली: Hyundai Creta अपने सेगमेंट में बादशाहत करती है। मार्च में इस कार का नेक्सट जनरेशन मॉडल लॉन्च होने वाला है जो bs6 इंजन से लैस होगा । अब कंपनी अपने bs4 इंजन वाले मॉडल के बचे हुए स्टाक को खत्म करने के लिए एक शानदार ऑफर लाई है । कंपनी ने इस कार पर 1.15 लाख रुपए के डिस्काउंट की घोषणा की है। फिलहाल मार्केट में मिलने वाली फर्स्ट जेनरेशन Hyundai Creta की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 10 लाख से 15.72 लाख रुपये के बीच है।
बाकी कारों पर भी दे रही है डिस्काउंट-
हुंडई सिर्फ क्रेटा नहीं बल्कि अपनी बाकी कारों पर भी डिस्काउंट दे रही है । जिनमें बीएस4 इंजन वाली Elantra (पेट्रोल/डीजल) पर 2.5 लाख रुपये तक, Tucson पर 2.5 लाख रुपये तक, ह्यूंदै Verna पर 90,000 रुपये और bs6 इंजन वाली सैंट्रो ( santro ) तक शामिल है । आपको बता दें कि सैंट्रो पर कंपनी 55,000 रुपये तक के बेनेफिट दे रही है।
BS4 कंप्लायंट Hyundai Creta फिलहाल 3 इंजन ऑप्शंस के साथ उपलब्ध है। यह SUV 1.6 लीटर ड्यूल VTVT पेट्रोल, 1.6 लीटर CRDi डीजल और 1.4 लीटर CRDi डीजल ऑप्शन में उपलब्ध है। अपने फीचर्स और परफार्मेंस की वजह से ये कार अपने सेगमेंट में बहुत पसंद की जाती है ।
इन कारों से है टक्कर – Creta का मुकाबला kia Seltos और XUV500, और brezza के साथ होता है।
Updated on:
22 Feb 2020, 1:35 PM IST
Published on:
22 Feb 2020, 1:34 PM IST
बड़ी खबरें
View Allकार रिव्यूज
ऑटोमोबाइल
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.