4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खुशखबरी ! नए साल पर शुरू होगी Jawa Perak की बुकिंग, जानें कब से शुरू होगी डिलीवरी

जनवरी से शुरू होगी जावा पेराक की बुकिंग कंपनी इसे बीएस6 के अपडेट के साथ लाने वाली है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pragati Vajpai

•

Updated: 30 Dec 2019, 12:42 PM IST

jawa perak

jawa perak

नई दिल्ली:जावा पेराक का इंतजार कर रहे लोगों के लिए खुशखबरी है। दरअसल 1 जनवरी से इस बाइक की बुकिंग शुरू हो रही है। इसकी बुकिंग अमाउंट का खुलासा अभी नहीं किया गया है। डिलीवरी की बात करें तो इस बाइक की डिलीवरी 2 अप्रैल से शुरू होगी । जावा पेराक ( Jawa Perak ) की बुकिंग सिर्फ लिमिटेड रहने वाली है, कंपनी जावा व जावा 42 की तरह अधिक बुकिंग नहीं लेने वाली है।

Jawa Perak Bobber के लिए करना होगा इंतजार, कंपनी ने आगे बढ़ाई लॉन्चिंग डेट

कंपनी इसे बीएस6 के अपडेट के साथ लाने वाली है। जावा मोटरसाइकिल ने पेराक को 1.94 लाख रुपये (एक्स शोरूम) की कीमत पर उतारा गया है।

कंपनी ने बाकी दोनो बाइक्स की लॉन्चिंग के समय इसकी झलक दिखाई थी लेकिन अब इसके फाइनल प्रोडक्ट में कंपनी ने ज्यादा चेंजेज नहीं किए हैं। इसे बॉबर स्टाइल में ही रखा गया है, तथा एक ही सीट दी गयी है। जावा पेराक में सामने हिस्से में गोल हेडलैंप दिया है तथा इसके चारों ओर काले रंग का प्रयोग किया गया है। इसके हैंडलबार को चौड़ा रखा गया है तथा मिरर को हैंडल के किनारों पर दिया गया है।

ये भी पढ़ें- Jawa Perak और Royal Enfield Thunderbird 500X में कौन करेगा सड़कों पर राज, जानें यहां

इंजन- जावा पेराक में BS6 अनुसरित 334 cc सिंगल सिलेंडर इंजन लगाया गया है। यह इंजन 30 bhp का पॉवर व 31 Nm का टॉर्क प्रदान करता है, इसमें 6 स्पीड गियरबॉक्स लगाया गया है। इसी के साथ ये कंपनी की पहली bs6 मॉडल वाली बाइक बन गई है।

सेफ्टी फीचर्स- कंपनी ने जावा पेराक में डुअल चैनल एबीएस, दोनों पहियों पर disc ब्रेक, लेदर सीट जैसी भी सुविधाएं दी है। इसके अलावा आपको बता दें कि हाल ही में कंपनी ने अपना प्रोडक्शन बढ़ाया है जिसके चलते इस बाइक का वेटिंग पीरियड भी कम हो गया है।