
ktm 390
नई दिल्ली: ktm बाइक्स का इंतजार कर रहे लोगों के लिए खुशखबरी है। कल यानि 6 दिसंबर को भारत में ये कार पेश की जाएगी। इसके साथ ही खबर है कि कंपनी 250 Adventure को भी कल पेश कर सकती है। यानि बाइक के शौकीनों को दोहरी खुशी मिल सकती है। दोनों मोटरसाइकिल्स में कंपनी समान इंजन ही देगी, जो KTM की स्ट्रीटफाइटर में मिल रहा है।
इंजन और स्पेसीफिकेशन- 390 ADV में 373cc सिंगल-सिलेंडर इंजन देगा, जो कि 44PS की पावर और 37Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यही समान इंजन 390 ड्यूक और RC 390 में दिया गया है। सबसे खास बात ये है कि ये इंजन bs6 नार्म्स के हिसाब से होगा।
250 ADV में 248.8cc का लिक्विड-कूल्ड सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया जाएगा जो हम 250 Duke में देखते हैं। यह इंजन 29.91 PS की पावर और 24 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
इसके अलावा Husqvarna 401s को भी इंडिया बाइक वीक के दौरान डेब्यू किया जा सकता है। इस बाइक में Duke वाला चैसीज, ब्रेक और सस्पेंशन होगा। Husqvarna की फिलहाल आधिकारिक बुकिंग की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन कुछ डीलरशिप्स पर इसकी बुकिंग ली जा रही है।
Updated on:
5 Dec 2019, 3:06 PM IST
Published on:
5 Dec 2019, 3:04 PM IST
बड़ी खबरें
View Allबाइक रिव्यूज
ऑटोमोबाइल
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.