3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

30,000 रूपए में Royal Enfield घर ले जाने का मौका, जानें क्या है पूरा प्रोसेस

आज हम आपको एक ऐसा ऑफर बताएंगे जो आपको रॉयल एनफील्ड ( Royal Enfield Bikes ) के बारे में सोचने पर मजबूर कर देगा। दरअसल हम आपको सेकेंड हैंड रॉयल एनफील्ड ( Royal Enfield ) के बारे में बताने जा रहे हैं।
1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Pragati Vajpai

•

Updated: 8 Aug 2020, 5:28 PM IST

bullet bikes

bullet bikes

नई दिल्ली : बाइक राइडर्स के लिए बुलेट किसी शाही सवारी से कम नहीं मानी जाती है लेकिन इस बाइक की कीमत ज्यादा होने के कारण कई बार लोग ये बाइक ख्वाहिश होने के बावजूद नहीं खरीद पाते हैं। अगर आप भी इस दुपहिया शाही सवारी को अपने घर लाना चाहते हैं तो आपके लिए बेहद शानदार मौका है । आज हम आपको एक ऐसा ऑफर बताएंगे जो आपको रॉयल एनफील्ड ( Royal Enfield Bikes ) के बारे में सोचने पर मजबूर कर देगा। दरअसल हम आपको सेकेंड हैंड रॉयल एनफील्ड ( Royal Enfield ) के बारे में बताने जा रहे हैं।

Paytm Money से Share Market में करें निवेश, मिलेगी मार्केट के हर पल की जानकारी

सबसे अच्‍छी बात तो ये है कि यानी अब अपनी पंसदीदा रॉयल एनफील्ड बाइक को खरीदने के लिए आपको कंपनी के शोरूम में जाने की जरूरत नहीं होगी। आप घर बैठे-बैठे इसे ऑर्डर कर सकेंगे।

Bullet Electra- Droom वेबसाइट पर Bullet Electra बाइक बिक्री के लिए उपलब्ध है। वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार ये बाइक 350 सीसी की 2003 मॉडल, जो कि 60,000 किलोमीटर तक चल चुकी है, वहीं बाइक की कीमत 35,000 रुपये है। आपको ये बाइक द‍िल्‍ली में म‍िलेगी। वहीं एक और बुलेट एलेक्‍ट्रा जो कि 350 सीसी की 2005 मॉडल की है। 40,072 किलोमीटर तक चली है और इसकी कीमत 40,000 रुपये तय की गई। जानकारी दें कि ये बाइक आपको फरीदाबाद में उपलब्‍ध है। इसके साथ ही वेबसाइट पर ऐसी और भी अच्‍छी बाइक 500 सीसी में उपलब्‍ध है। आपके पास अपने शहर को चुनकर वहां मौजूद बाइक्स चुनने का भी मौका होगा।

Thunderbird खरीदने का भी है मौका- रॉयल एनफील्ड की थंडरबर्ड 350 सीसी, जो कि 2012 मॉडल की है। ये बाइक 45,880 किलोम‍ीटर चली है। बात करें अगर कीमत की तो 31,000 हजार में म‍िलेगी।