3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Paytm Money से Share Market में करें निवेश, मिलेगी मार्केट के हर पल की जानकारी

Paytm Money के माध्यम से अब शेयर बाजार ( Share Market ) में कर सकेंगे निवेश स्टॉक ट्रेडिंग ऑप्शन को फिलहाल अभी Android यूजर ही एक्सेस कर सकते है, लेकिन बहुत जल्द ios यूजर्स के लिए भी इसे लॉन्च कर दिया जाएगा।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Pragati Vajpai

•

Updated: 8 Aug 2020, 4:43 PM IST

paytm money

paytm money

नई दिल्ली : वॉलेट कंपनी पेटीएम मनी (Paytm Money) ने इस सप्ताह 2 बडे फीचर्स लॉन्च किये हैं । एक सिबिल स्कोर चेक करने की सुविधा और दूसरी सुविधा उन लोगों के लिए हैं जो स्टॉक मार्केट में दिलचस्पी लेते हैं । दरअसल अब आप पेटीएम के माध्यम से शेयर मार्केट ( Share Market ) में इंवेस्ट कर सकते हैं।

पेटीएम ( Paytm m ) के पोर्टफोलियो में पहले से ही म्यूचुअल फंड और नेशनल पेंशन स्कीम (NPS) है। स्टॉक ट्रेडिंग ऑप्शन को फिलहाल अभी Android यूजर ही एक्सेस कर सकते है, लेकिन बहुत जल्द ios यूजर्स के लिए भी इसे लॉन्च कर दिया जाएगा।

आपको मालूम हो कि भले ही पेटीएम ने ये सुविधा अब लॉन्च की है लेकिन स्टॉक ट्रेडिंग सर्विस ( Stock Trading Service ) शुरू करने की अनुमति कंपनी को सेबी से पिछले साल दिसंबर में ही मिल गई थी।

कितना देना होगा शुल्क- ये सुविधा फ्री नहीं है बल्कि पेटीएम मनी पर अकाउंट खोलने के लिए 300 रुपये और डिजिटल केवाईसी के लिए 200 रुपये शुल्क लगता है।

'One Nation One Ration Card' के बाद अब Health Card लाने जा रही मोदी सरकार, स्वतंत्रता दिवस पर हो सकता है ऐलान

पेटीएम मनी ( Paytm money ) पर अकाउंट खोलने से लेकर केवाईसी तक की पूरी प्रक्रिया पेपरलेस है। इसमें डिजिटल केवाईसी की सुविधा है। इसके साथ ही पूरी प्रोसेस में सिर्फ 24 घंटे का समय लगता है। ग्राहक इस पर प्राइज अलर्ट सेट कर सकते हैं, साथ ही 50 शेयरों (Stock) तक के रियल टाइम प्राइज चेंज को ट्रैक करने के लिए कई वॉचलिस्ट बना सकते हैं।

Cibil score चेक करने की मिल रही है सुविधा- पेटीएम ने अपने यूजर्स के लिए नया फीचर लॉन्च किया है। जिससे अब यूजर्स को पेटीएम ( Paytm ) पर सिबिल स्कोर ( CIBIL Score ) चेक करने की सुविधा मिलेगी । यूजर्स डिटेल में अपना क्रेडिट रिपोर्ट ( Credit Report ) देख सकते हैं। एक्टिव क्रेडिट कार्ड और लोन अकाउंट के क्रेडिट रिपोर्ट अब पेटीएम ऐप पर ही देखे जा सकते हैं। इसके अलावा यूजर्स को यह भी सुविधा मिलेगी कि वो अपने और शहर, राज्य या नेशनल लेवल पर क्रेडिट रेटिंग्स की तुलना कर सकें। इस पूरी प्रक्रिया को केवल तीन स्टेप्स में पूरा किया जा सकता है और इसके लिए 1 मिनट से भी कम समय लगेगा। खास बात ये है कि इस फैसलिटी के लिए यूजर्स को कुछ भी चार्ज नहीं देना होगा।