लुक्स और डिजाइन की बात करें तो इसे वेस्पा की तरह ही रखा गया है, इसमें भी सामने में गोलाकार हेडलैंप, नीचे टर्न सिग्नल व पीछे टेल लैंप दिए गए है। साइड से देखने पर इसके शानदार पहिये नजर आते है। पावर मोड में इसकी अधिकतम स्पीड 70 किमी./घंटा की है। वहीं ईको मोड में इसकी अधिकतम स्पीड 45 किमी./घंटा की हो जाती है। इसे फुल चार्ज होने में 3.5 घंटे का समय लग जाता है।