मार्कोपोलो भारत की पहली 'लग्जरी कैंपर' कार है और इसे कैंपिंग को ध्यान में रखकर बनाया गया है। यही वजह है कि इसमें एक किचन, रेफ्रिजरेटर, वाटर स्टोरेज टैंक, एक बेड दिया गया है। इसके साथ ही लग्जरी रूफ बेड भी लगाया गया है, जिसे हाई क्वालिटी फोम मैट्रेस जैसे कई सारे फीचर्स दिये गए हैं। इतना ही नहीं इसमें दो गैस बर्नर, सेल्फ क्लोजिंग ड्रार, सिंक आदि भी किचन में दिए गए है। किचन में एक टेबल भी दिया गया है । इस कार को 4 लोगों को हिसाब से तैयार किया गया है।