4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Revolt की इलेक्ट्रिक बाइक के लिए चुकानी होगी ज्यादा कीमत, जानें नई कीमत

Revolt Intellicorp ने बढ़ाई बाइक की कीमत 5000 रुपए तक हुआ इजाफा 1,03,999 रुपये हो गई है कीमत
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pragati Vajpai

•

Updated: 29 Feb 2020, 1:04 PM IST

revolt RV400

revolt RV400

नई दिल्ली: कुछ दिनों पहले हमने आपको बताया था कि Revolt Intellicorp अपना नेटवर्क बढ़ा रहा है । और इसके लिए कंपनी पुणे और दिल्ली के बाद इसके शोरूम्स अन्य शहरों में भी खोलने वाली है। चेन्नई, हैदराबाद और अहमदाबाद में शोरूम्स की शुरूआत से पहले कंपनी ने अपनी इलेक्ट्रिक बाइक के प्राइस में बढ़ोत्तरी कर दी है। 98,999 रुपये से बढ़ाकर अब इस बाइक की नई कीमत 1,03,999 रुपये हो गई है। आपको बता दें कि प्राइस हाइक सिर्फ उन बाइक्स पर लागू होगी जो वन टाइम पेमेंट ऑप्शन का इस्तेमाल कर रहे हैं। Revolt RV400 को बुक कराने के लिए 3,999 रुपये का बुकिंग अमाउंट देना होगा । इसके साथ ही आपको रजिस्ट्रेशन/RTO, इंश्योरेंस, स्मार्ट कार्ड, 3 साल की 4G कनेक्टिविटी के लिए अनिवार्य शुल्क भी देना होगा ।

नहीं होगा 2020 Geneva Motor Show, कोरोना वायरस की वजह से लेना पड़ा फैसला

आज से शुरू होगी लॉन्चिंग चेन- कंपनी आज अहमदाबाद में अपनी बाइक लॉन्च करेगी। इसके बाद 2 मार्च को हैदराबाद में और 5 मार्च को चेन्नई में रिवोल्ट ई-बाइक्स लॉन्च करेगी।

क्यों खास है revolt Bike-

रिवोल्ट आरवी400 ( Revolt RV400) कुछ सेगमेंट-फर्स्ट फीचर्स के साथ आती है। इस बाइक को एक मोबाइल ऐप "माई रिवोल्ट" से कंट्रोल किया जा सकता है। इस ऐप में कई फीचर्स जैसे राइड स्टैटिक्स, बैटरी स्टैटिक्स और कुछ अन्य फीचर्स दिए गए हैं। इस ऐप से बाइक के बनावटी एग्जॉस्ट की आवाज को भी नियंत्रित किया जा सकता है।

आरवी400 के एक्जॉस्ट के लिए बहुत सारी आवाजें दी गई हैं। इन आवाजों को यूजर अपने हिसाब से बदल सकते हैं । इन आवाजों की वजह से ये काफी लोगों का ध्यान आकर्षित करती हैं।

3 नए शहरों में खुलेंगे Revolt के शोरूम, देखिए आपके शहर का नाम है क्या

फीचर्स- रिवोल्ट आरवी300 और आरवी400 में एलईडी हेडलैंप, एलईडी डीआरएल, एलईडी टेललैंप, की-लेस इग्निशन, पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर देखने को मिलता है।

इंजन - रिवोल्ट आरवी300 में 2.7 किलोवॉट की लिथियम-आयन बैटरी लगायी गयी है, जो कि 1.5 किलोवॉट की इलेक्ट्रिक मोटर को ताकत देती है। यह इलेक्ट्रिक बाइक 65 किलोमीटर की टॉप स्पीड और सिंगल चार्ज पर 80-150 किलोमीटर की रेंज देती है।

वहीं रिवोल्ट आरवी400 में 3.24 किलोवॉट की लिथियम-आयन बैटरी लगी है, जो 5 किलोवॉट की इलेक्ट्रिक मोटर को ताकत देती है। इस बाइक की टॉप स्पीड 85 किलोमीटर प्रति घंटा है और सिंगल चार्ज पर 156 किलोमीटर की रेंज देती है।