
geneva motor show
नई दिल्ली : aवर्ल्ड मोबाइल कांग्रेस और फेसबुक के f8 की तरह ही अब Geneva Motor Show 2020 भी रद्द हो गया है। कोरोना के डर के चलते ये फैसला लिया गया है। स्विस सरकार के अंटोनियो होड्गर्स ने ट्ववीट करके जिनेवा इंटरनेशनल मोटर शो के आयोजित नहीं किये जाने की जानकारी दी है। दरअसल स्विस सरकार ने कोरोना से बचने के लिए 15 मार्च तक 1000 लोगो से ज्यादा लोगों के एक साथ इकट्ठे होने पर रोक लगा दी है। जिनेवा मोटर शो 2020 को अगले हफ्ते से आयोजित किया जाना था। कॉन्सर्ट हॉल व कार्निवल सेलिब्रेशन जैसे जगहों पर इस वायरस के फैलने का खतरा ज्यादा होता है, इसलिए यह निर्णय लिया गया है।
इंडस्ट्री को लगा बड़ा झटका- आपको बता दें कि जेनेवा मोटर शो ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री का बेहद पॉपुलर इवेंट है। और इस इवेंट में दुनियाभर की बड़ी-बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियां अपने मॉडल्स को शोकेस करती हैं। इस बार भी मोटर शो में कई नए और वाइल्ड कॉन्सेप्ट्स इस साल पेश होने वाले थे। इनमें BMW की नई i4 कॉन्सेप्ट Hyundai Prophecy concept, Polestar's Precept जैसी कई फ्यूचरिस्टिक कारें शामिल हैं। इस शो के कैंसिल होने से सिर्फ ऑर्गेनाइजर नहीं बल्कि पार्टिसिपेट करने वाली कंपनियों को भी झटका लगा है।
GIMS के चेयरमैन मूरिस तुरेटिनी ने शो को कैंसल करने के लिए माफी मांगते हुए कहा हम इस स्थिति के लिए माफी मांगते हैं, लेकिन सभी प्रतिभागियों का स्वास्थ्य हमारी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा, 'यह उन इन्वेस्टर्स का बड़ा नुकसान है, जिन्होंने जिनेवा में अपनी मौजूदगी और इस शो का हिस्सा बनने के लिए इन्वेस्टमेंट किया है। हालांकि, हमें भरोसा है कि वे हमारी स्थिति और यह फैसला लेने की वजह जरूर समझेंगे।'
ऑटो एक्सपो में किये गए थे खास इंतजाम- ऑटो एक्सपो 2020 में भी कोरोना वॉयरस का डर देखने को मिला था, जिस वजह से सुरक्षा के खास इंतजाम भी किये गए थे। चीनी कंपनियों ने कोरोना के चलते अपने कई अधिकारियों को ऑटो शो में आने से रोक दिया था ।
Updated on:
4 Mar 2020, 5:27 PM IST
Published on:
29 Feb 2020, 11:43 AM IST
बड़ी खबरें
View Allकार रिव्यूज
ऑटोमोबाइल
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.