
नई दिल्ली: जावा की तीनों बाइक्स में जावा पेराक का जलवा अलग ही है। लेकिन जावा 42 चलाने वाले एक शख्स ने मोडिफाई करा के अपनी जावा 42 को जावा पेराक बना दिया वो भी मात्र 1000 रुपए के खर्च में । आप सोच रहे होंगे कि कैसे तो चलिए आपको बताते हैं कि कैसे इस शख्स ने अपनी साधारण सी बाइक को शानदार Jawa Perak बना दिया।
ये भी पढ़ें- खुशखबरी ! नए साल पर शुरू होगी Jawa Perak की बुकिंग, जानें कब से शुरू होगी डिलीवरी
जावा 42 के मालिक अपनी मौजूदा मॉडल में सिंगल सीट लगवा लिया है, जो इसे पेराक जैसा लुक देती है। पेराक बनाने की चाह में जावा 42 में कई सारे बदलाव किये गए हैं। हालांकि मोडिफाइड जावा 42, जावा पेराक से काफी अलग है। इसकी सीट में पेराक की सीट जैसी टेललाइट नहीं लगी है। इसके साथ ही पेराक के तिकोने साइड पैनल और रियर टायर हगर भी नहीं है। फ्रंट में भी पेराक की तरह हेडलाइट नहीं लगाई गयी है तथा टैंक को भी पहले जैसा ही रखा गया है। जावा 42 में जहां पारंपरिक ट्विन शॉक एब्जॉरबर लगे है, वहीं पेराक में मोनोशॉक रियर सस्पेंशन का इस्तेमाल होता है।
इंजन- जावा 42 की बात करें तो इस बाइक की कीमत 1.55 लाख रुपये है। इस बाइक में 293cc का सिंगल सिलेंडर लिक्विड कूल्ड इंजन लगा हुआ है, जो कि महिंद्रा मोजो से लिया गया है। इसका इंजन 26 Bhp का पॉवर और 28 NMका टॉर्क प्रदान करता है। इस बाइक में 6 स्पीड का गियर बॉक्स लगाया गया है। वहीं अगर जावा पेराक की बात करें तो इसमें 334 CC का इंजन लगा है। पेराक का इंजन 29 Bhp का पॉवर और 31 NM का टॉर्क प्रदान करता है।
Updated on:
31 Dec 2019, 1:01 PM IST
Published on:
31 Dec 2019, 12:58 PM IST
बड़ी खबरें
View Allबाइक रिव्यूज
ऑटोमोबाइल
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.