अगले साल मार्च महीने से देश भर में केवल BS-6 मानक वाले इंजनों का ही प्रयोग वाहनों में किया जाएगा। रॉयल एनफील्ड कंपनी इन बाइक्स में bs-iv इंजनों का इस्तेमाल करती है लेकिन BS-VI नॉर्म्स के लागू होने के चलते इन बाइक्स के इंजन को अपग्रेड करना होगा। इंजनों को अपग्रेड करने की लागत ज्यादा है और बाइक्स की डिमांड कम । वहीं खबर ये भी है कि इन बाइक्स को अपडेट करने पर बाइक्स की कीमत में भी इजाफा होगा, जिसका असर इनकी बिक्री पर पड़ेगा।