4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब मुजरिमों की खैर नहीं इस धाकड़ बाइक से जुर्म पर लगाम लगाएगी सूरत पुलिस

आपको बता दें कि वैसे तो पुलिस बल को चप्पे-चप्पे की गश्त लगाने के लिए काफी फास्ट बाइक्स पहले से ही दी गई हैं लेकिन अब सूरत पुलिस को पावरफुल स्पोर्ट्स बाइक्स दी गई हैं जिससे उनका काम और भी ज्यादा आसान हो जाएगा और मुजरिमों के बचने के चांस और भी कम हो जाएंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sumer Bile Singh

•

Updated: 11 Jan 2020, 5:24 PM IST

Surat Police Gets Sports Bike

Surat Police Gets Sports Bike

नई दिल्ली: भारत में पुलिस की बात की जाए तो सरकार की तरफ से पुलिस को जरूरी वाहन मुहैया करवाए जाते हैं जिससे पुलिस अपने काम को बेहतर तरीके से कर सके साथ ही साथ वो मुजरिमों और जुर्म पर लगाम लगा सके। आपको बता दें कि वैसे तो पुलिस बल को चप्पे-चप्पे की गश्त लगाने के लिए काफी फास्ट बाइक्स पहले से ही दी गई हैं लेकिन अब सूरत पुलिस को पावरफुल स्पोर्ट्स बाइक्स दी गई हैं जिससे उनका काम और भी ज्यादा आसान हो जाएगा और मुजरिमों के बचने के चांस और भी कम हो जाएंगे।

आधे से भी कम कीमत में मिल रही सस्ती SUV कारें, कभी भी आएं और ले जाएं

आपको ये जानकर हैरानी होगी कि सूरत पुलिस को नई बाइक्स दी गई हैं। दरअसल ये बाइक्स सुजुकी मोटरसाइकिल्स ने कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी के तहत सूरत ट्रैफिक पुलिस को दी हैं। ख़ास बात ये है कि ये बाइक्स महज 9.39 सेकेंड में 100 किमी की रफ्तार पकड़ लेती है।

सुजुकी मोटरसाइकिल्स की तरफ से कहा गया है कि कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी के तहत सूरत पुलिस को सुजुकी की पावरफुल Suzuki Gixxer 250 SF बाइक्स दी गई हैं। कंपनी ने ऐसी पांच बाइक्स सूरत ट्रैफिक पुलिस को दी हैं। सूरत के पुलिस कमिश्नर आरबी ब्रह्मभट्ट को इन बाइक्स की चाबियां सौंपी गई हैं।

इंजन और पावर

सुजुकी जिक्सर 250 में 249 सीसी का सुजुकी ऑयल कूलिंग सिस्टम के साथ फोर स्ट्रोक फ्यूल इंजेक्शन इंजन दिया गया है। जो 9000 आरपीएम पर 26.5 पीएस की पावर और 7500 आरपीएम पर 22.6 एनएम का टॉर्क देता है। बाइक में 6-स्पीज गियरबॉक्स दिया गया है, साथ ही डुअल चैनल एंटी लॉक ब्रेक सिस्टम (एबीएस) स्टैंडर्ड मिलता है। इस बाइक की टॉप स्पीड 117.54 किमी प्रति घंटा है। वहीं यह 0 से 60 किमी की स्पीड पकड़ने में 3.46 सेकंड और 0 से 100 किमी की रफ्तार पकड़ने में 9.39 सेकंड लेती है। वहीं इस बाइक की शोरूम कीमत 1.71 लाख रुपये से 1.73 लाख रुपये तक है।

हालांकि Suzuki Gixxer 250 SF चलाने वाली सूरत पुलिस अकेली नहीं है, इससे पहले गुड़गांव ट्रैफिक पुलिस भी पेट्रोलिंग में यही बाइक्स प्रयोग करती है। पिछले साल सुजुकी मोटरसाइकिल्स ने काफी संख्या में Suzuki Gixxer 250 SF बाइक्स गुड़गांव पुलिस को सौंपी थी। हालांकि पुलिस बल को सौंपी गई ये बाइक्स सफेद रंग की कलर स्कीम के साथ हैं और डीलरशिप पर नहीं मिलती हैं।

ये हैं भारत की पसंदीदा सस्ती MPV कारें, 2020 में भी बरकरार है इनका जलवा

इन बाइक्स में आगे की तरफ लाल और नीली लाइट्स लगाई गई हैं, साइड बॉक्स दिए गए हैं, बॉडी पैनल्स और विंडशील्ड पर पुलिस स्टीकर्स लगाए गए हैं। बेटन के लिए अलग से जगह दी गई है। सुजुकी की योजना है कि देशभर की पुलिस को 60 ऐसी बाइक्स दी जाएं। सुजुकी 2018 से ट्रैफिक पुलिस के साथ मिल कर काम कर रही है।