4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारत में लॉन्च हुई Suzuki Gixxer 250 नेकेड बाइक, युवाओं को ध्यान में रखकर की गई है तैयार

Suzuki Gixxer 250 हुई भारत में लॉन्च जिक्सर एसएफ 250 का नेकेड वर्जन है ये बाइक इस बाइक में मिलेंगे स्पोर्टी फीचर्स
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vineet Singh

•

Updated: 11 Aug 2019, 1:01 PM IST

Suzuki Gixxer 250

नई दिल्ली: जापानी ऑटोमोबाइल कंपनी Suzuki ने शुक्रवार को भारत में Suzuki Gixxer 250 को लॉन्च कर दी। सुजुकी जिक्सर 250 हाल ही में लॉन्च हुई सुजुकी जिक्सर एसएफ 250 का नेकेड वर्जन है ऐसे में दोनों बाइक्स में फीचर्स के मामले में कुछ ज्यादा फर्क नहीं है लेकिन ये बाइक जिक्सर एसएफ से तकरीबन 11,000 रुपये सस्ती है।

अगर लुक की बात करें तो जिक्सर 250 का लुक काफी हद तक जिक्सर 155 जैसा ही है क्योंकि ये दोनों ही नेकेड बाइक हैं और इनमें काफी समानताएं हैं। इस बाइक में जिक्सर 155 जैसी एलईडी हेडलैम्प डिजाइन, स्प्लिट सीट, फ्यूल टैंक और टैंक एक्सटेंशन दिए गए हैं। जिक्सर 250 में डुअल एग्जॉस्ट ब्रश्ड फिनिश अलॉय वील्ज और नया डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है जो इस बाइक को स्पोर्टी लुक देता है।

इंजन

जिक्सर 250 बाइक में 249cc, सिंगल-सिलिंडर, SOHC ऑयल-कूल्ड इंजन है। यह इंजन 9,000rpm पर 26.5hp का पावर और 7,500rpm पर 22.6Nm टॉर्क जनरेट करता है। इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। जिक्सर 250 दो कलर- मैटेलिक मैट ब्लैक और मैटेलिक मैट प्लेटिनम सिल्वर के साथ मैटेलिक मैट ब्लैक में उपलब्ध है।

जिक्सर 250 में टेलेस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और रियर में मोनोशॉर्क सस्पेंशन दिए गए हैं। बाइक के दोनों तरफ Disc ब्रेक हैं। सेफ्टी के लिए जिक्सर 250 ड्यूल चैनल एबीएस (एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम) से लैस है। बाइक का ग्राउंड क्लियरेंस 165 mm और सीट हाइट 800 mm है, जो फुल फेयर्ड बाइक जिक्सर एसफ 250 के बराबर हैं।

कीमत

कीमत की बात करें तो इस बाइक की कीमत 1 लाख 60 हजार रुपये है। जिक्सर एसएफ 250 से इस बाइक की कीमत 11,000 रुपये कम है।