
bike SAFETY FEATURES
नई दिल्ली: बाइक चलाने वालों को हवा से बाते करते हुए राइड करने में बेहद मजा आता है लेकिन ऐसे हालात में सेफ्टी भी एक बड़ा मुद्दा होती है। और कार वाले सेफ्टी फीचर्स बाइक में देना पॉसिबल नहीं होता है लेकिन इन्हें सुरक्षित बनाने के लिए कंपनियां लगातार इस क्षेत्र में नई तकनीक ला रही है । वर्तमान में चलने वाली बाइक्स पहले की अपेक्षा काफी सेफ होती है क्योंकि इनमें लेटेस्ट सेफ्टी फीचर्स दिये जाते हैं।
ABS- अचानक ब्रेक लगाने पर एबीएस बाइक के पिछले पहिये को जाम होने से बचाती है, जिससे बाइक फिसलने से बच जाती है। अब नियमों के मुताबिक 125 cc से ज्यादा पॉवर वाली सभी बाइक्स में ABS अनिवार्य कर दिया गया है।
रियर लिफ्ट ऑफ प्रोटेक्शन-
रियर लिफ्ट-ऑफ प्रोटेक्शन जैसे सेफ्टी फीचर सिंगल एबीएस वाले बाइक में दिए जाते हैं, जिनमे सिर्फ आगे के पहिये में DISC ब्रेक लगा होता है। सिंगल abs वाली बाइक्स में यही फीचर होता है। इसे सस्ता एबीएस कहना गलत नहीं होगा।
CBS- CBS ज्यादातर कंप्यूटर बाइक और स्कूटरों में दिया जाता है। कॉम्बी ब्रेकिंग सिस्टम (सीबीएस) भी एबीएस के जैसे ही काम करती है लेकिन यह सेफ्टी फीचर 125 सीसी से कम की बाइक में दिए जाते हैं। 100-125 सीसी के बाइक अथवा स्कूटर की रफ्तार कम होती है इसलिए इस सेफ्टी फीचर का इन वाहनों में इस्तेमाल किया जाता है।
Updated on:
21 Dec 2019, 4:22 PM IST
Published on:
21 Dec 2019, 4:20 PM IST
बड़ी खबरें
View Allबाइक रिव्यूज
ऑटोमोबाइल
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.