4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ये 5 बातें बनाती हैं Forza 300 मैक्सी स्कूटर को सबसे ख़ास, इंजन से लेकर पावर में नहीं है इसका तोड़

इस स्कूटर के फीचर्स और इसकी पावर की वजह से ये दूसरे स्कूटर्स से अलग है, तो आज हम आपको इस स्कूटर की उन 5 खासियतों के बारे में बताने जा रहे हैं जो इसे अन्य स्कूटर्स से अलग बनाती हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vineet Singh

•

Updated: 20 Feb 2020, 5:17 PM IST

Forza 300 Maxi Scooter

Forza 300 Maxi Scooter

नई दिल्ली: Honda साल 2020 के आखिर तक भारत में Forza 300 maxi-scooter को लॉन्च करनी जा रही है। ये एक बेहतरीन स्कूटर है जो भारत में मिलने वाले किसी भी अन्य स्कूटर से काफी अलग और ख़ास है। इस स्कूटर के फीचर्स और इसकी पावर की वजह से ये दूसरे स्कूटर्स से अलग है, तो आज हम आपको इस स्कूटर की उन 5 खासियतों के बारे में बताने जा रहे हैं जो इसे अन्य स्कूटर्स से अलग बनाती हैं।

26 फरवरी को लॉन्च होगी Toyota Vellfire, लग्जरी फीचर्स से लोडेड है ये एमपीवी

1. साइज़ और स्टोरेज कपैसिटी

जहां भारत में मिलने वाला कोई अन्य स्कूटर साइज़ में काफी छोटा होता है वहीं Forza 300 BS6 आकार में काफी बड़ा है और इसका बूटस्पेस भी काफी ज्यादा है जिसमें आप अपना हेलमेट और बैग के साथ कई अन्य जरूरी सामान भी रख सकते हैं जिससे आपको कहीं आने जाने के दौरान लगेज ले जाने की दिक्कत नहीं होती है। Forza 300 एक फुल साइज़ मैक्सी स्कूटर है जिसका वजन 182kg है, जबकि अन्य स्कूटर्स का वजन 100 से 120 kg के बीच होता है।

2. पावरफुल इंजन और जबरदस्त स्पीड

इंजन और पावर की बात करें तो इस स्कूटर में 279cc का लिक्विड कूल्ड, फ्यूल इंजेक्टेड सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है जो 7000rpm पर 25.15PS की मैक्सिमम पावर और 5750rpm पर 27.2Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इस स्कूटर की टॉप स्पीड 130 Kmph है और इसे 100 Kmph की स्पीड पकड़ने में महज 11 सेकेंड का वक्त लगता है जो कि बेहद ही फास्ट है। ऐसी स्पीड और पावर भारत में मिलने वाले किसी अन्य स्कूटर में नहीं मिलती है।

3. हाईटेक फीचर्स

ये स्कूटर बेहद ही हाईटेक हैं क्योंकि इसमें हर वो फीचर दिया गया है जो टूरिंग के लिए बेहद जरूरी है। Forza 300 maxi-scooter में इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल विंडस्क्रीन, ऑल LED लाइटिंग, सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, ओडोमीटर, ट्रिप मीट, रेंज, रियल टाइम माइलेज, क्लॉक और एम्बिएंट टेम्प्रेचर जैसे फीचर्स मिलेंगे।

4. सेफ्टी फीचर्स

सेफ्टी फीचर्स ( Safety Features ) की बात करें तो इस स्कूटर में राइडर की सेफ्टी का ख़ास ख्याल रखा गया है। Forza 300 स्कूटर में ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम को ऐड किया गया है जो सेफ्टी के लिहाज से काफी अहम है। इसके साथ ही स्कूटर में CVT ट्रांसमिशन दिया गया है। इस स्कूटर में डुअल चैनल ABS भी दिया गया है। Honda ने दावा किया है कि एक लीटर पेट्रोल में Forza 300 स्कूटर 31kmpl का माइलेज देगा। इस स्कूटर में 11.5 का फ्यूल टैंक दिया गया है।

Ford ने BS6 इंजन के साथ लॉन्च की Ford Figo, Ford Aspire और Ford Freestyle

5. कीमत

अगर कीमत की बात करें तो Forza 300 स्कूटर की कीमत अब तक भारत में मिलने वाले किसी भी स्कूटर से कहीं ज्यादा हो सकती है। ऐसा अनुमान है कि Forza 300 मैक्सी स्कूटर को कंपनी 2.5 लाख रुपये से लेकर 2.8 लाख रुपये की कीमत में लॉन्च कर सकती है।