लुक्स और डिजाइन की बात करें तो कंपनी ने इस स्कूटर को रेट्रो डिजाइन मं तैयार किया है। स्कूटर में रेड और गोल्डन कलर का इस्तेमाल किया गया है। लेकिन कंपनी ने इस स्कूटर वेस्पा एसएक्सएल 150 से अलग बनाने के लिए इस स्कूटर में बहुत से कॉस्मेटिक बदलाव किए हैं। कंपनी ने इसके सफेद रंग के पेंट पर कुछ जगहों पर लाल रंग का इस्तेमाल किया है। वहीं इसके एलॉय व्हील को सुनहरे रंग में रखा है, इसके साथ ही कुछ जगहों पर मेट ब्लैक रंग भी देखने को मिलता है। इसकी सीट पर सफेद रंग की एक पतली लाइन देखी जा सकती है, जो इसके लुक को और बेहतर बना देती है।