
CG News: आत्मानंद स्कूल मैदान बर्बाद, आयोजकों की लापरवाही, अमानत राशि का भुगतान नहीं...(photo-patrika)
Admission in Atmanand School: बिलासपुर जिले के 34 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों में सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश प्रक्रिया 10 अप्रैल से शुरू हो गई है। इनमें से 21 स्कूल अंग्रेजी और हिंदी माध्यम में जबकि 13 स्कूल संचालित हैं। विद्यार्थी 5 मई तक ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकेंगे, लेकिन एक छात्र केवल एक ही विद्यालय में आवेदन कर पाएगा।
जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. अनिल तिवारी ने बताया कि इस बार प्रवेश प्रक्रिया में कुछ नियम बनाए गए हैं। जैसे एक विद्यार्थी केवल एक ही विद्यालय में आवेदन कर सकेगा। विद्यालयवार रिक्त सीटों की जानकारी सीजी स्कूल पोर्टल या संबंधित विद्यालय से प्राप्त की जा सकती है। अधिक आवेदन की स्थिति में 6 से 10 मई तक लॉटरी प्रक्रिया और उसके बाद 11 से 15 मई तक आवश्यक प्रवेश कार्यवाही की जाएगी।
आत्मानंद स्कूल में एडमिशन प्रक्रिया के साथ ही अब स्कूलों में नए सत्र के लिए तैयारी भी शुरू कर दी गई है। जिन स्कूलों में शिक्षकों व स्टाफ की कमी है, वहां उपलब्ध कराने की प्रक्रिया भी जिला शिक्षा अधिकारी ने शुरू कर दी है।
छात्र और छात्राओं के लिए 50-50 प्रतिशत सीटें आरक्षित की गई हैं। साथ ही बी.पी.एल. और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को कुल रिक्त सीटों में से 25 प्रतिशत सीटें दी जाएंगी। इसके लिए आय प्रमाण पत्र या बी.पी.एल. सूची आवश्यक होगी। जिले के तारबाहर, लाला लाजपतराय, लाल बहादुर शास्त्री और तिलक नगर स्थित 4 अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में नर्सरी (केजी-1) में 25-25 सीटों पर बच्चों को प्रवेश मिलेगा। कक्षा 1 में प्रवेश के लिए बच्चे की आयु 31 मई 2025 की स्थिति में 5 वर्ष 6 माह से 6 वर्ष 6 माह के बीच होनी चाहिए।
जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. अनिल तिवारी ने बताया कि यदि किसी विद्यार्थी ने कोरोना महामारी में अपने माता-पिता को खोया है, तो मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) द्वारा जारी मृत्यु प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने पर ऐसे छात्र-छात्राओं को बिना किसी लंबी प्रक्रिया को अपनाए शासन की महतारी दुलार योजना के अंतर्गत सीधे आत्मानंद स्कूलों में प्रवेश मिलेगा।
Updated on:
12 Apr 2025, 11:07 AM IST
Published on:
12 Apr 2025, 11:07 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.